इस दिन Ranveer Singh शुरू करेंगे Don 3 की शूटिंग, 2025 में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म डॉन 3 की शूटिंग का आगाज करने वाले हैं। फरहान अख्तर ने कुछ समय पहले ही एक टीजर शेयर करके डॉन 3 का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही फैंस डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म का काम अब तक भी शुरू नहीं कर पाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के कारण डॉन 3 की शूटिंग शुरू नहीं हो रही है। इसी बीच डॉन 3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

अगले साल डॉन 3 की शूटिंग होगी शुरू

खबरों की माने तो अगले साल रणवीर सिंह डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी डॉन 3 पर मार्च 2025 में काम शुरू करने वाले हैं। इस समय कियारा आडवाणी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं जबकि रणवीर सिंह आदित्य धर की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और डायरेक्टर में से किसी के पास समय नहीं है।

2025 में रिलीज हो सकती है डॉन 3

साल 2025 में जनवरी से फरहान अख्तर डॉन 3 की शूटिंग का आगाज करेंगे। बताया जा रहा है कि डॉन 3 की शूटिंग मई जून तक खत्म कर दी जाएगी क्योंकि फरहान अख्तर डॉन 3 को 2025 में ही रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी मार्च आते आते डॉन 3 की टीम को ज्वाइन करने वाले हैं।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version