उदयपुर में शाही शादी रचाएंगे Rashmika-Vijay, ‘नो फोन’ पॉलिसी हुई लागू

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rashmika Mandana Vijay Deverakonda: एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ ही दिनों दूर है. ऐसे में उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं. दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे.

मेहमानों के लिए परोसा जाएगा जापानी खाना

जानकारी के अनुसार, शादी के जश्न को लेकर मेकर्स ने खास इंतजाम किए हैं, जिसमें मेहमानों के लिए जापानी खाना परोसा जाएगा. रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में पार्टी की झलक साझा की, जिसमें खूबसूरती से सजा हुआ टेबल और जापानी मेन्यू कार्ड साफ दिख रहा है. तस्वीर में लाइटिंग में सजा टेबल नजर आया. बीच में गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है. यह सजावट ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही है.

उदयपुर में होगी शादी Rashmika Mandana Vijay Deverakonda

मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज का जिक्र है, जो शादी से पहले के इस सेलिब्रेशन को ग्लोबल और रिफाइंड टच देता है. कपल सोमवार को उदयपुर पहुंच चुके हैं. शादी के मुख्य कार्यक्रम मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में होगा. शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है. सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट को गोपनीय रखने के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू है. मेहमानों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) भी साइन करवाए जा रहे हैं ताकि कोई फोटो या वीडियो बाहर न लीक हो.

2018 में शुरू हुई कपल की लव स्टोरी

विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ नजर आए. इसके अलावा, वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन अब आखिरकार शादी का ऐलान हो चुका है. शादी के बाद रिसेप्शन भी प्लान किया गया है.

ये भी पढ़ें- मणिपुर की छोटी सी फीचर फिल्म ने जीता BAFTA अवार्ड, खास है फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बूंग’

Latest News

Power Bank Charging Issue: फास्ट चार्जर के बाद भी पावर बैंक धीरे हो रहा है चार्ज? जानिए इसकी 4 बड़ी वजहें और कैसे करें...

Power Bank Charging Issue: अगर आपका पावर बैंक फास्ट चार्जर के बावजूद धीरे चार्ज हो रहा है, तो इसकी वजह गलत चार्जर, USB केबल, चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल या चार्जिंग पोर्ट में खराबी हो सकती है. जानिए पूरी जानकारी.

More Articles Like This

Exit mobile version