Agneepath Scheme: ‘अग्निवीर’ बनीं सांसद Ravi Kishan की बेटी Ishita, लोग बोले- भारत बदल रहा है

Must Read

Ravi Kishan: अभिनेता से नेता बने रवि किशन (Ravi Kishan) की बेटी इशिता शुक्ला (Ishita Shukla) अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के तहत डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई हैं. इस खबर के बाद से रवि किशन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स एक स्टार किड के रियल हीरो बनने पर खुशी जता रहे हैं.

ये भी पढ़े:- Good News: अब आप भी खोल सकते हैं Petrol Pump, UP में खुलेंगे 6609 नए पंप, जानिए खर्चा और कमाई

क्‍या है अग्निपथ योजना

बता दें कि अग्निपथ योजना भारतीय नागरिकों के लिए एक सेना भर्ती कार्यक्रम है. इस योजना का उद्देश्य सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए कर्मियों की भर्ती करना है और युवाओं को 4 वर्ष की अवधि के लिए सशस्त्रबलों में सेवा करने की अनुमति देती है. इस साल की शुरुआत में रवि किशन ने अपनी बेटी के डिफेंस फोर्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी.

अभिनेता रचि किशन ने जनवरी में गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड के दौरान कहा था, इशिता दिल्ली निदेशालय की सेवन गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थीं, जिसने उस दिन परेड में हिस्सा लिया था. बता दें, बेटी इशिता की इस उपलब्धि को लेकर रवि किशन ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है. इशिता महज 21 वर्ष की हैं. इशिता एनसीसी में कैडेट रह चुकी हैं.

वर्ष 2022 में उन्हें एनसीसी के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया था. उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया था. ‘स्टार किड’ होने के बावजूद अपने लिए एक अलग करियर रास्ता चुनने के लिए नेटिजन्स इशिता की प्रशंसा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भगवान का शुक्र है, कम से कम कुछ अभिनेताओं के बच्चों में अभी भी अभिनय या फिल्म उद्योग में आगे न बढ़ने की समझ है, उन्हें शुभकामनाएं.

एक अन्य ने कहा, ”मुझे लगता है कि वह पहले राजनेता हैं, जिनकी बेटी रक्षा बल में शामिल होकर देश की सेवा करेंगी. भारत बदल रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आखिरकार राजनेता बच्चों को पहली बार डिफेंस में जाते हुए देख रहा हूं.”

Latest News

RBI New Rules: विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने आसान किए विदेशी पेमेंट के नियम

RBI New Rules: अगर आप विदेश में बैठे क्लाइंट्स के लिए काम करते हैं या आपकी कंपनी विदेश से...

More Articles Like This