5 अफेयर और 2 शादियां भी खत्म नहीं कर पाई तन्हाई, क्या ये हीरोइन ‘घर तोड़ने वाली’

Rekha Love Life: किसी ने सच ही कहा है कि किस्मत का लिखा कोई नहीं टाल सकता, आप कितनी भी कोशिश कर लें आपको उतना ही मिलेगा जितना लिखा होगा. ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड की इस फेमस अदाकारा के साथ. इनकी लाइफ में कई अफेयर हुए, दो-दो शादियां भी हुईं, लेकिन हुआ वही जो इनकी किस्मत में लिखा था. 5 अफेयर और 2 शादियों के बाद भी अपनी अदाकारी से सबको खुश करने वाली रेखा आज कितनी तन्हा हैं. ये सिर्फ वही जान सकती हैं?

‘घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस’ का मिला था टैग
आज भी रेखा के हुस्न के आगे बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस फिकी पड़ती हैं. रेखा ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा तबसे लेकर आज तक रेखा के दीवानों की कमी नहीं है. रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा और कुछ के साथ शादी की अफवाहें भी फैलीं, लेकिन शायद रेखा की कीस्मत में तन्हाई ही लिखी थी. बता दें, रेखा का नाम सबसे ज्यादा जोड़ा गया तो विनोद मेहरा के साथ. कुछ अखबारों ने तो दोनों की शादी की खबरों को लेकर भी दावा किया था कि विनोद और रेखा ने छिप कर शादी कर ली थी.

हालांकि रेखा की तरफ से आज तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई. इसके अलावा रेखा का नाम अभिनेता जीतेंद्र, किरण कुमार और संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया और कई बार रेखा इन एक्टर्स के साथ स्पॉट भी की गई थीं. इतना ही नहीं बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने तो रेखा को ‘घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस’ भी कह दिया था.

जाने किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा
रेखा का नाम आज भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है. कुछ लोग तो यहां तक भी कहते हैं कि रेखा आज भी इनके नाम का सिंदूर लगाती हैं. हालांकि अमिताभ ने इसको अफवाह करार देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था. बता दें कि 1990 में राज बब्बर ने रेखा के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था. ये भी कहा जाता है कि राज बब्बर की पत्नी ने रेखा को घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस भी कह दिया था, जिससे वो काफी दुखी हुई थीं. इसके बाद रेखा ने अपने फैन बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ ऑफिशियली घर बसा लिया था, लेकिन रेखा की किस्मत ने उनका पीछा तब भी नहीं छोड़ा और शादी के एक साल के अंदर मुकेश अग्रवाल ने रेखा के दुपट्टे से लटक कर खुदकुशी कर ली.

यह भी पढ़ेंः

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version