दिग्गज संगीतकार एसपी वेंकटेश का निधन, इस हैरान कर देने वाली बीमारी ने ले ली जान..?

Must Read

SP Venkatesh Death: मलयालम फिल्मों के म्यूजिक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिग्गज संगीतकार एसपी वेंकटेश का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. मंगलवार को अपने चेन्नई स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वेंकटेश का अंतिम संस्कार बुधवार को चेन्नई के अलापक्कम में किया जाएगा. यह जानकारी ऑनमनोरमा की रिपोर्ट में दी गई है.

वेंकटेश की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट

खबरों के मुताबिक एसपी वेंकटेश की मौत अचानक हुई. मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हुई है. अपने आखिरी समय में वो अपने चेन्नई वाले घर में थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेंकटेश की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है. बताया जा रहा है कि वेंकटेश को 3 फरवरी की सुबह और दोपहर के बीच यह दिल का दौरा पड़ा था. उनके अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ-साथ पूरी साउथ इंडस्ट्री को जोर का झटका लगा है.

मलयालम फिल्म म्यूजिक का चेहरा माने जाते थे वेंकटेश

वे 90 के दशक में मलयालम फिल्म म्यूजिक का चेहरा माने जाते थे. उनका इस दुनिया से चले जाना म्यूजिक जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. एसपी वेंकटेश ने अपने करियर में मलयालम, तमिल और कन्नड़ के लिए 150 से ज्यादा गाने लिखे थे. उन्होंने राजाविंते मकान, हिटलर, किलुक्कम, मिन्नारम, स्पादिकम, इंद्रजालम, जॉनी वॉकर, कौरवर, नादोडी, ध्रुवम, गंधर्वम, पैट्रियट जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने लिखे. उनका श्विन्निले गंधर्वम और सीता कल्याण वैभोगमे जैसे गाने में भी अहम योगदान हैं.

निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक का माहौल

एसपी वेंकटेश को संगीतराजन के नाम से जाना जाता था. उनके निधन के बाद ही इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वेंकटेश अपनी धुनों को मॉडर्न ऑर्केस्ट्रा स्टाइल के साथ मिलाने के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर रहे हैं. वेंकटेश को री-रिकॉर्डिंग बैकग्राउंड स्कोर का मास्टर माना जाता था. वेंकटेश अक्सर बड़ी फिल्मों के लिए बैकग्राउंड स्कोर बनाते थे. भले ही गाने दूसरे संगीतकार बनाते हों.

इसे भी पढ़ें. हो जाइए तैयार! PM मोदी ने अनाउंस की Pariksha Pe Charcha 2026 की डेट, कहा– जरूर देखिएगा

Latest News

विश्वगुरु बनने की राह को सुगम करने वाला बजट: अमित साटम

– अमित साटम, भाजपा के मुंबई अध्यक्ष व विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा...

More Articles Like This