Rohanpreet Singh का नया गाना ‘काला माल’ हुआ रिलीज, Sana Makbul संग मचाया धमाल

Must Read
बी टूगेदर प्रोस यानी महि संधू और जोगी संधू ने एक बार फिर अपनी निर्देशन की छाप छोड़ी है. उनका नया गाना ‘काला माल’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह और सना मकबूल नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। रईस ने इस गाने के बोल लिखे हैं। बता दें कि रोहन प्रीत सिंह और रईस ने मिलकर म्यूजिक भी कंपोज किया है।
‘काला माल’ गाना हुआ रिलीज
रोहन प्रीत सिंह और सना मकबूल का नया गाना ‘काला माल’ रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। 22 नंबर पर ये गाना ट्रेंड कर रहा है। दर्शक सना मकबूल संग रोहन प्रीत की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सना ने वीडियो ने चार चांद लगा दिया है’
आखिर कौन हैं B2Gether Pros ?
महि संधू और जोगी संधू की जोड़ी B2Gether Pros के नाम से जाने जाते हैं, आज ये भारत के प्रमुख म्यूजिक वीडियो निर्देशकों में शामिल हैं. B2Gether Pros कई भाषाओं और शैलियों में शीर्ष कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं. आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज और बादशाह अभिनीत ‘पानी पानी’, इमरान हाशमी और बी प्राक अभिनीत ‘इश्क नहीं करते’ और बादशाह और दीवाने अभिनीत ‘ओ सना’ जैसी हिट फिल्मों के साथ, बी2गेदर प्रोस ने लाखों व्यूज बटोरे हैं और व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है।
Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This