Salman Khan ने पहनी अंबानी से भी महंगी घड़ी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप!

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करते हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर सलमान खान के कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं, इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमककर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान अपने हाथ में 20 मिलियन डॉलर की घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। मशहूर ज्वैलर जैकब अरबो ने इस वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया है, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान जैकब सलमान को घड़ी पहना रहे हैं।

सलमान ने हाथ में पहनी लग्जरी घड़ी

दरअसल मशहूर ज्वैलर जैकब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने कभी किसी को अपना बिलियनेयर पहनने की अनुमति नहीं दी, लेकिन सलमान को मैंने अपने हाथों से यह खास चीज सौंपी।’ सलमान खान के इस अंदाज को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। ।

आपको बता दें कि यह घड़ी ‘बिलियनेयर’ कलेक्शन का हिस्सा है, जो अपनी रिकॉर्ड तोड़ कीमत के लिए जाना जाता है। यह एक लिमिटेड एडिशन है। घड़ी में 600 से ज़्यादा पन्ना-कट हीरे सजे हुए हैं। सभी रिकॉर्ड इस घड़ी ने तोड़ दिए हैं। इस लग्जरी वॉच से सलमान खान खुद भी अपनी नजर हटा नहीं पाए

घड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे सलमान खान

वायरल वीडियो में सलमान खान घड़ी की तारीफ निहार रहे हैं और साथ ही उनकी नजर अपने हाथ पर बंधी वॉच से हट ही नहीं पा रही। शान से घड़ी को दिखाते हुए सलमान ने फोटो भी क्लिक करवाई। ऐसा लग रहा है मानो ये वीडियो अनंत और राधिका की शादी है। घड़ी बनाने वाला शख्स भी अंबानी के मेहमानों में से एक था। हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि सलमान खान इस घड़ी के मालिक हैं या फिर कोई और हैं। ऐसा भी हो सकता है कि सलमान खान ने शौक के लिए ही हाथ पर घड़ी पहनी हो।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version