KD The Devil First Look: ‘डेविल’ बने संजय दत्त ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा

Must Read

KD The Devil First Look: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज अपना 65वां बर्थडे मना रहे हैं. संजय दत्त को जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. इस खास मौके पर संजय दत्त ने अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है, जी हाँ उन्होंने ‘केडी-द डेविल’ फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. इसके साथ ही खुलासा किया कि मूवी में उनके किरदार का क्या नाम होगा, एक बार फिर अभिनेता साउथ फिल्म में नजर आने वाली है  आखिरी बार उन्हें फिल्म लियो में देखा गया था और अब वो जल्द ‘केडी’- द डेविल’ में नजर आएंगे.

खलनायक के रोल में नजर दिखेंगे संजय दत्त

‘केडी- द डेविल’ में संजय दत्त खलनायक के रोल में नजर आएंगे और उनके किरदार का नाम होगा धाक देवा. बता दें कि इंस्टाग्राम हैंडल पर संजय दत्त ने फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में अभिनेता एक विंटेज कार के सामने खड़े हुए हैं, सिर पर पुलिस की कैप,  हाथ में लाल छड़ी, गले में पुलिस बेल्ट, लेपर्ड प्रिंट शर्ट, उस पर डेनिम जैकेट, नीचे काली लुंगी, पैरों में बूट, बड़े-बड़े बाल और दाढ़ी, आखों पर चश्मा और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘शैतान के लोकतंत्र का भगवान धाक देवा ने केडी के विटेंज युद्ध क्षेत्र में कदम रखा है और अब तूफान आने वाला है.’ संजय दत्त के इस धांसू लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है. फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं. ध्रुव सर्जा स्टारर ‘केडी’- द डेविल’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें रेशमा, नोरा फतेही, शिल्पा शेट्टी और विजय सेतुपति अहम रोल में होंगे. आपको बता दें, फिल्म 13 नवंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. इस मूवी को प्रेम ने लिखा है और डायरेक्ट भी वही कर रहे हैं. मवीं के निर्माता सुप्रीत हैं और केवीएन प्रोड्क्शन के बैनर तले फिल्म बन रही है.

एक और बड़ी फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त

आपको बता दें कि संजय दत्त ‘केडी- द डेविल’ के अलावा एक और बड़ी फिल्म में नजर आएंगे, जिसका ऐलान हाल ही में हुआ है. संजय दत्त रणवीर सिंह की फिल्म में नजर आएंगे , लेकिन फिलहाल टाइटल रिवील नहीं किया गया है. फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक आदित्य धर करेंगे. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: छोटी उम्र में संजय दत्त पीने लगे थे सिगरेट, भड़क गए थे पिता Sunil Dutt

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This