पहली बार इब्राहिम के साथ सारा अली ने किया रैंप वॉक, स्पेशल बॉन्ड से जीता दिल

Sara Ali Khan : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने पहली बार अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ रैंप वॉक किया, बता दें कि सोशल मीडिया पर बी-टाउन के ये दोनों मशहूर स्टार किड्स छाए हुए हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सारा और इब्राहिम दिल्ली के छतरपुर स्थित संस्कृति ग्रीन्स के हरे-भरे बगीचों में डिजाइनर अभिनव मिश्रा के डिजाइन में अपनी खूबसूरती बिखेरते हुए उनके लिए शोस्टॉपर बने. ऐसे में दोनों भाई-बहन की बहुत ही प्यारी बॉन्ड देखने को मिली. इस रैंप के दौरान इब्राहिम अली खान ने कतान सिल्क से बनी एक शाही शेरवानी पहनी, बता दें कि इनके शेरवानी पर शीशे, रेशम और जरी की बारीक कढ़ाई का काम किया गया था. इसके साथ ही, सारा अली खान भी इसी तरह के डिजाइनर लहंगे में दिखीं.

इब्राहिम ने बहन सारा अली पर लुटाया प्यार

ऐसे में इब्राहिम के साथ रैंप के बाद सोशल मीडिया के इंस्‍टाग्राम पर सारा ने बताया कि कैसे उनके भाई ने सबके सामने उन पर प्यार लुटाया. ऐसे में वो खुशी से झूम उठी. इतना ही नही बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोसट लिखा कि ‘@iak के साथ एक यादगार रात, खासकर जब उन्होंने रैंप पर बहन, आई लव यू कहा.

सारा अली खान ने की तारीफ

इतना ही नही बल्कि सारा ने पोस्ट में ये भी बताया कि ‘अभिनव के हाथ से तैयार किए गए खास इस मिरर वर्क ने मुझे और खूबसूरत बना दिया. इस दौरान उन्‍होंने तारीफ करते हुए बताया कि रस्टी ऑरेंज आउटफिट को पहनकर ऐसा महसूस हुआ जैसे कला, शिल्प और उत्सव की जादुई दुनिया में कदम रख रही हूं. उन्‍होंने ये भी कहा कि द श्राइन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं- जानकारी देते हुए बता दें कि कुछ ही समय पहले सारा और इब्राहिम स्पेन में अपनी एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुए, जहां उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थीं. बता दें कि उन्‍होंने शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कीं.

पिता के नक्‍शेकदम पर चल रहे सारा-इब्राहिम

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अपने पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए, सारा और इब्राहिम दोनों ने अभिनय में कदम रखा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 2018 में सारा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. इसके साथ ही इब्राहिम इस साल दो ओटीटी रिलीज ‘नादानियां’ और ‘सरजमीन’ में नजर आए हैं.

 इसे भी पढ़ें :- मलयेशिया की धरती पर मजाक के पात्र बनें पाकिस्तानी पीएम, ‘मुशायरा’ कर खुद की कराई किरकिरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version