Shah Rukh Khan को फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपर स्टार और किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अमेरिका के लॉस एंजलिस में एक शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक उनकी नाक में चोट लगी है. अब उनके नाक की सर्जरी होनी है.

दरअसल, शाहरुख अपने आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट ( UP Coming Film) के लिए शूटिंग कर रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए. आपको बता दें कि शाहरुख खान अब भारत आ चुके हैं. फिलहाल, उनकी हालत बेहतर है.

यह भी पढ़ें- UP News: महाराष्ट्र के बाद क्या यूपी में भी होगी टूट! सपा को लेकर OP Rajbhar ने दिया बड़ा बयान

ऑपरेशन के बाद नाक पर पट्टी बांधे दिखे शाहरुख
एक सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक “शाहरुख लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई. उससे खून बहने लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उनकी टीम को डॉक्टरों ने सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव को रोकने के लिए किंग खान को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी. ऑपरेशन के बाद शाहरुख को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया.”

उल्लेखनीय है कि एक्टर की अपकमिंग फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जिसमें उनको चोट लगने के शाट लिए गए हैं. अब ये देखने वाली बात होगी क्या वास्तव में उनको चोट आई है या फिर ये फिल्म का ही कोई सीन है.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version