एक्शन और एंटरटेनमेंट के साथ संवेदनशील मुद्दों को दिखाती है ये फिल्म, यहां पड़ी फिकी

Jawan Movie Review: शुक्रवार को रीलीज हुई फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. फिल्म एंटरटेनमेंट के साथ-साथ दर्शकों के लिए मैसेज भी छोड़ती है. अब ये दर्शकों पर डिपेंड करता है वो क्या लेना पसंद करेंगे. जवान देखने के बाद आपको 2014 में आई फिल्म उंगली याद आ जाएगी. उंगली गैंग की तरह ही जवान गैंग भी भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाती है.


एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक तरफ फिल्म किसानों की आत्महत्या, सत्ता और पूंजीपतियों का साथ, भ्रष्टाचार, और जनता के शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाती है. तो दूसरी तरफ बे सिर-पैर के सीन्स भी हैं जिसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है.

बॉलीवुड में खलनायकों की कमी
जवान को देखने के बाद ये कन्फर्म हो गया कि अब बॉलीवुड में खलनायकों की कमी पड़ गई है. हालांकि इस कमी को पूरा करने के लिए विजय सेतुपति को कास्ट किया गया था. लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. बात करें बाकि के किरदारों की तो किंग खान के आगे सभी फिके पड़ गए हैं. कैमियो रोल में दीपिका और संजय दत्त भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं.

डबल रोल में हैं शाहरुख
फिल्म में शाहरुख डबल रोल में हैं विक्रम सिंह राठौड़ और आजाद. जहां विक्रम सेना में था वहीं आजाद एक जेलर की भूमिका में है. विक्रम को हथियारों के सौदागरों ने अपने पावर के इस्तेमाल कर देशद्रोही घोषित करा दिया है. दूसरी तरफ आजाद महिला जेल की 6 पढ़ी-लिखी कैदियों की एक गैंग बनातीहै. ये गैंग भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने में आजाद की मदद करती है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version