UP Politics: मंत्री पद न मिलने को लेकर बोले OP राजभर, कलेजा थाम कर बैठें लोग, कहीं हार्ट अटैक न आ जाए

UP Politics: यूपी के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार के बाद ओपी राजभर उलूल-जुलूल बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. इस बार राजभर ने विपक्ष के तीखे सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा दावा कर दिया है. दरअसल, मंत्री बनने को लेकर हुए सवालों पर राजभर ने कहा, “मैं फिर कह रहा हूं कि विरोधी पार्टी वाले या फिर विपक्ष के लोग एनडीए के मालिक नहीं हैं, उनकी मर्जी से यहां कुछ नहीं होगा. यहां जो होगा हम लोगों की मर्जी से होगा.”

कहीं उन्हें हार्ट अटैक न आ जाए-ओपी राजभर
ओपी राजभर ने NDA के शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताया है. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद मिलने की उम्मीद करते हुए उन्होंने कहा, “जल्दी ही कैबिनेट में मंत्री पद मिलेगा. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा एनडीए के मालिक हैं, जो होगा उनकी मर्जी से होगा. जो लोग मेरे मंत्री नहीं बनने से परेशान हैं, वह अपना दिल थाम कर बैठें. कहीं कलेजा नहीं फट जाए. कहीं उन्हें हार्ट अटैक न आ जाए.”

अभी भी मंत्री पद मिलने की उम्मीद में राजभर
ओपी राजभर के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है, उन्हें अब भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद मिलने की उम्मीद है. बता दें कि अभी हाल ही में SBSP प्रमुख ओपी राजभर और सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने बीजेपी का हाथ पकड़ा था.

Latest News

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Delhi Weather Today: दिवाली के त्योहार के बीच दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है....

More Articles Like This

Exit mobile version