Shah Rukh Khan: अंडरवर्ल्ड के निशाने पर हैं शाहरुख खान? मिल रही जान से मारने की धमकी!

Shah Rukh Khan Death Threat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म ‘पठान’(Pathan) और ‘जवान’ (Jawan) की सफलता के बाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. उनकी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई करके सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसी बीच एक्टर को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को बेहद चिंतित कर दिया है. खबर के मुताबिक, शाहरुख खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है.

शाहरुख खान को आ रहे थे धमकी भरे कॉल
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता शाहरुख खान ने लिखित शिकायत दी थी कि उनकी दोनों फिल्मों की सफलता के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं. जिसके बाद राज्य सरकार ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी है. बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख की सिक्योरिटी के लिए, एक आईजी रैंक के अधिकारी को निर्देश दिए हैं.

खबरों की मानें तो, अभिनेता के घर पर 24 घंटे पांच सिक्योरिटी ऑफिसर तैनात रहेंगे. वहीं, किंग खान के साथ हर वक्त 6 सिक्योरिटी ऑफिसर पर्सनल कवर के तौर पर मौजूद रहेंगे. सरकार द्वारा दी गई इस सिक्योरिटी का भुगतान खुद शाहरुख खान ही करेंगे.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri: पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच सुलह के सारे रास्ते बंद? पत्नी ने एक्टर पर कही ये बात

सलमान खान को भी मिल चुकी है Y+ सिक्योरिटी
बता दें कि शाहरुख खान से पहले बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) को भी डेथ थ्रेट के चलते Y+ सिक्योरिटी मिली थी. बात करें शाहरुख खान की फिल्म की तो, हाल ही में उनकी फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपती लीड रोल में नजर आए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version