Shilpa Shinde भी हुई थीं कास्टिंग काउच की शिकार, घटना याद आते ही कांप उठी एक्ट्रेस की रूह

Must Read
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शिंदे कई बार इस शो को लेकर विवादित बयान दे चुकी है। ऐसे में एक बार फिर शिल्पा शिंदे ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल शिल्पा शिंदे ने दावा किया है कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। शिल्पा शिंदे ने कास्टिंग काउसच के बारे में बात करते हुए एक पुराना किस्सा फैंस को सुनाया है।
कास्टिंग काउच के बारे में बात करते हुए क्या बोलीं शिल्पा शिंदे ?
शिल्पा शिंदे ने कहा ” करियर की शुरुआती दिनों में मैं एक बॉलीवुड फिल्ममेकर से मिलने गई थी और अब मैं इस आदमी का नाम नहीं ले सकती। उसने मुझे कुछ कपड़े पहनकर सीन करने के लिए कहा था और उसने मुझे बताया कि मुझे उसे रिझाना है। मेरी उस समय उम्र काफी कम थी। लेकिन मैंने उसके दिए कपड़े पहनने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने मुझे बताया कि वो मेरा बॉस है। वो जो कहेगा मुझे करना ही होगा। ऐसे में मैंने वो सीन पूरा खत्म किया और जल्द ही उस आदमी ने मेरे साथ जोर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। ऐसे में जबरदस्ती होते ही मैं घबरा गई। मैं बिना देर किए वहां से निकल गई। गार्ड को पता था कि मेरे साथ कुछ हुआ है, तो उसने भी वहां पर सीन क्रीएट करने की कोशिश की।
इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार होना कोई बड़ी बात नहीं है- शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे ने आगे खुलासा किया कि मुझे टीवी में काम करने को मिला। करियर बनने के कुछ साल बाद मुझे वो आदमी फिर टकरा गया। लेकिन इस बार उसने मुझे नहीं पहचाना और उसने मुझे अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर भी दिया। मैंने बिना देर किए उसकी फिल्म में काम करने से मना कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस आदमी के मेरी उम्र के बच्चे हैं। तब उसने मेरे साथ ऐसी हरकत की। इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार होना कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ लोग बच जाते हैं तो कुछ शिकार हो जाते हैं।
Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This