‘गोली लगने से Shilpa Shirodkar की मौत, परिवार में पसरा मातम’, एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shilpa Shirodkar: हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रजा मुराद की मौत की झूठी अफवाह उड़ी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी मच गई. इस खबर को लेकर अभिनेता को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने झूठी खबर फैलाने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसी बीच 90 के दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी अपनी झूठी मौत की खबर को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है.

Shilpa Shirodkar की गोली लगने से मौत

ये मजेदार किस्सा साल 1995 का है. जब शिल्पा शिरोडकर फिल्म ‘रघुवीर’ की शूटिंग कर रहीं थीं. शिल्पा के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सुरेश ओबेरॉय, मोहनीश बहल, अरुणा ईरानी, सुधा चंद्रन, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर भी थे. उसी दौरान एक अफवाह सामने आने लगी कि गोली लगने के कारण शिल्पा की मौत हो गई है. इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री और एक्ट्रेस के परिवार में मातम पसर गया. हालांकि, बाद में फिल्म निर्माताओं ने एक्ट्रेस को बताया कि ये नाटक बस फिल्म को प्रमोट करने का तरीका था.

परिवार में मच गई अफरा-तफरी

एक्ट्रेस ने बताया कि इस खबर के बाद उनके परिवार में अफरा-तफरी मच गई. शिल्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस घटना को याद किया. उन्होंने कहा, ‘मैं मनाली में थी और मेरे पापा होटल में लगातार फोन कर रहे थे क्योंकि तब मोबाइल नहीं हुआ करते थे. मैं वहां सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थी. वहां शूटिंग देखने आए लोग भी असमंजस में थे कि ये शिल्पा हैं या नहीं, क्योंकि सभी ने उनकी मौत की खबर सुन रखी थी. जब मैं कमरे में वापस आई तो लगभग 20-25 मिस्ड कॉल पड़े थे. मेरे माता-पिता चिंतित थे, अखबार में सुर्खियां थीं कि शिल्पा शिरोडकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.’

फिल्म के प्रचार के लिए फैलाई गई थी अफवाह

बाद में एक्ट्रेस को पता चला कि ये अफवाह फिल्म के प्रमोशन के लिए फैलाई गई थी. शिल्पा ने कहा, ‘निर्माताओं ने बाद में बताया कि यह एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी थी. मैं थोड़ा शॉक थी और सोची कि ये थोड़ा ज्यादा हो गया है. उस समय पीआर या प्रमोशन का कोई प्रोफेशनल तरीका नहीं होता था. मुझे भी आखिरी में पता चला. उस दौरान लोग परमिशन नहीं लेते थे. फिल्म हिट हो गई तो मैंने ज्यादा गुस्सा नहीं किया.’

ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra Raghav Chadha के घर खुशियों ने दी दस्तक, पेरेंट्स बनने वाले हैं कपल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This