पिता की तरह पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी Sonakshi Sinha? बोली- “लोग वहां भी नेपोटिज्म…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonakshi Sinha On Joining Politics: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की नई सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने ‘हीरामंडी’ में अपने ग्रे शेड अवतार से फैंस को इंप्रेस कर दिया है. भंसाली की इस सीरीज में सोनाक्षी ने फरीदान का किरदार निभाया है और दर्शक उनकी अदाकारी को काफी पसंद भी कर रहे हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि यह सोनाक्षी की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है. ‘हीरामंडी’ को लेकर चारों तरफ से तारीफें बटोर रही सोनाक्षी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जहां अभिनेत्री से राजनीति में शामिल होने का सवाल पूछा गया. जिसपर एक्‍ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया है, जिसके बाद उन्हें नेपोटिज्म पर ट्रोल करने वालों का भी मुंह बंद हो जाएगा.

क्या राजनीति में एंट्री लेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्‍हा से पूछा गया कि क्या वह भी अपने पिता की तरह आगे चलकर राजनीति में एंट्री लेंगी? इस सवाल पर अभिनेत्री ने बेहद मजेदार जवाब देते हुए कहा कि लोग वहां भी उनपर नेपोटिज्म का इल्जाम लगाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उनमें नेता बनने वाली कोई काबिलियत नहीं है.

पिता की तरह नहीं हैं Sonakshi Sinha!

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा- ‘मजाक से हटके कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि मैं ऐसा करूंगी, क्योंकि मैंने अपने पिता को ऐसा करते देखा है. मुझे नहीं लगता कि मुझमें इसके लिए कोई काबिलियत है. मेरे पिताजी लोगों के बीच रहने वाले शख्स हैं, जबकि मैं एक बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं.’

पिता के नक्श-ए-कदम पर चलेंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, आपको लोगों का व्यक्ति बनना होगा, आपको उनके लिए मौजूद रहना होगा और यह देश के हर हिस्से से कोई भी अजनबी हो सकता है. मैंने अपने पिता को ऐसा करते देखा है, इसलिए ऐसा मत सोचो कि मुझमें यह बात है. तो सिर्फ इसके लिए राजनीति में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है.

यह भी पढ़े: Bengal News: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में बोले PM मोदी- “जनता के सपनों को पूरा करना है मेरा सपना”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This