साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कलाभवन निवास का निधन, पुलिस ने जताया इस बात का शक

South Actor Death : साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, मलयालम सिनेमा के दिग्‍गज एक्‍टर और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास अब इस दुनिया में नहीं रहे. बताया जा रहा है कि चोट्टानिकारा स्थित एक होटल के कमरे में अभिनेता मृत मिले. बता दें कि इसकी सूचना मिलते ही होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को यह जानकारी दी.

शूटिंग के सिलसिले में ठहरे थे अभिनेता  

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस होटल में अभिनेता एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ठहरे हुए थे. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि नवास को उसी दिन शाम को चेक आउट करना था, लेकिन जब वह चेक आउट के लिए लंबे समय तक रिसेप्शन में नहीं पहुंचे तो होटल के कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में पाए गए.

पास के अस्‍पताल में कराया भर्ती

इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि अभिनेता को पास ही के अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उन्‍हें तब तक उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाने में बहुत देरी हो गई थी. उसके उस देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मताबिक, संदेह जा रहा है कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल के लिए अभी तक अभिनेता की मौत के पुख्ता कारण सामने नहीं आए हैं और न ही उनके कमरे में कोई संदिग्ध वस्तु मिली है.

फिल्‍म करियर की शुरूआत की

ऐसे में उनका परिचय देते हुए बता दें कि 1995 में कलाभवन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्‍म ‘चैतन्यम’ थी. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जिन फिल्मों में अभिनय किया, उनमें जूनियर मैंड्रेक, चंदामामा, मिमिक्स एक्शन 500, वन मैन शो, मट्टुपेटी मचान जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. इस दौरान वह आखिरी बार फिल्म डिटेक्टिव उज्जवलन में नजर आए थे. इसके साथ ही वह कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुके थे. अभिनेता के फैंस उनके अचानक निधन को लेकर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे है. वहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी कलाभवन नवास के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

  इसे भी पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप का लेबर स्टेटिस्टिक्स चीफ के खिलाफ बड़ा एक्शन, हेराफेरी के आरोप में किया बर्खास्त

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version