‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की एक नई उम्मीद जगी है. जन्म से दृष्टिबाधित सुनील के आंखों का अब इलाज होगा. फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर सुनील के इलाज के लिए बड़ा कदम उठाने वाली है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, अनुप्रिया नागर ने सुनील के लिए मुंबई के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ से बात भी कर ली है.

मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टर आंखों की जांच करेंगे

सुनील के मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टर उनकी आंखों की जांच करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे. इस जांच के बाद ही ये तय होगा कि उनकी आंखों की रोशनी दोबारा आने की कितनी संभावना हैं. साथ ही ये भी देखा जाएगा कि ये इलाज उनके लिए संभव है या नहीं. मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले सुनील लोधी का फिल्म में गाए इस भजन के बाद दिन ही पलट गए हैं. उन्होंने अपने इस भजन से लोगों का ऐसा दिल जीता कि वह रातोंरात चर्चा में आ गए.

इलाज में हर संभव मदद करने का भरोसा

अब अनुप्रिया नागर ने उनके लिए बड़ा कदम उठाया है. लेकिन इससे पहले उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी हुई थी. उन्होंने उन्हें इलाज में हर संभव मदद करने का भरोसा जताया था. अब उनके बाद फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने भी सुनील के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपने टैलेंट के आड़े नहीं आने दिया.

आंखों को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया

सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो पहले भी लोगों का दिल जीत लेती थी. लेकिन अपनी आंखों को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने बुंदेली लोक गायकी को अपना हुनर बनाया. इस सिंगिंग टैलेंट के जरिए उन्हें अब आकर अपनी बड़ी पहचान मिली है. नीम करौरी बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 2 हफ्ते तक लोगों के दिलों में जगह नहीं बनाई थी. लेकिन रिलीज के 2 हफ्ते बाद फिल्म की कमाई ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब तक फिल्म की कमाई जारी है.

भजन से लोगों का दिल जीता

इस फिल्म के भजन से ही सुनील की जिंदगी भी संवर गई. उन्होंने अपनी आवाज में गाया गया भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ से लोगों का दिल जीता और आज वह घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. घुसपैठ के बाद मारे गए 28 लड़ाके, पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव

Latest News

अमेरिका: जॉर्जिया में रोलर कोस्टर से गिरा व्यक्ति, हुई मौत, चार लोग घायल

Roller Coaster Accident: अमेरिका से हादसे की खबर सामने आई है. यहां जॉर्जिया राज्य में स्थित प्रसिद्ध सिक्स फ्लैग्स...

More Articles Like This

Exit mobile version