Border 2 Sunny Deol: ‘बॉर्डर 2’ के लिए सनी देओल ने साइन की डील! होगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म

Must Read

Border 2 Sunny Deol: बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने दमदार सफलता हासिल की है. सनी देओल (Sunny Deol) की इस फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इससे सनी पाजी का चार्म दोबारा लौट आया है. गदर 2 की सफलता के बाद एक्टर के पास ऑफर्स की मानो बाढ़ सी लग गई है. अब ये खबर सामने आ रही है कि सनी देओल फिल्म ‘बॉर्डर’ (Border) के अगले पार्ट में दोबारा शामिल हो सकते हैं.

तगड़ी फीस ले रहे सनी देओल!
जानकारी के मुताबिक, सनी देओल ने 1997 में आई फिल्म बॉर्डर के दूसरे पार्ट ‘बॉर्डर 2’ के लिए डील साइन कर चुके है. सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ की फीस चार्ज की है. इसके अलावा सनी ने मेकर्स से बैक-एंड डील भी डील साइन की है. इस डील के तहत निर्माता एक्टर को मुनाफे में से भी कुछ हिस्सा देंगे. हालांकि, इस फिल्म को लेकर एक्टर या मेकर्स की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- 20 साल बाद Akshay के साथ नजर आएंगी Raveena, एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियां हर हफ्ते बदलती हैं बॉयफ्रेंड

कब होगी बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू?
सूत्रों की मानें, तो फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग 2024 के सेकेंड हाफ में शुरू हो सकती है. फिल्म को लेकर ये दावा भी किया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ कई अभिनेता शामिल हो सकते हैं. दरअसल, निर्माता जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ (Jacky Shroff), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), तब्बू (Tabu), अक्षय खन्ना समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आए थे.

निर्माताओं ने किया ये वादा
दरअसल, बॉर्डर 2 को लेकर निर्माताओं का वादा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म होगी. खास बात ये है कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, अहान शेट्टी और एमी विर्क भी शामिल हो सकते हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This