‘हसीन दिलरुबा’ के लिए पहली पसंद नहीं थीं Taapsee Pannu, एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने बताया कि भले ही उन्हें स्क्रिप्ट में दिलचस्पी थी, लेकिन स्क्रीनराइटर कनिका ढिल्लों ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए किसी दूसरे एक्ट्रेस का चुनाव कर लिया था और लगभग फाइनल भी कर लिया था। लेकिन उस एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है, जो पहले ‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी का किरदार निभाने वाली थीं।

2021 में रिलीज हुई थी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’

आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने 2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में रानी सक्सेना की भूमिका निभाई थी। लेकिन वह इस किरदार के लिए कभी भी लेखिका कनिका ढिल्लों की पहली पसंद नहीं थीं। हालांकि अब तापसी इस फिल्म के दूसरे भाग ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में 9 अगस्त को तहलका मचाने के लिए फिर से तैयार हैं। दरअसल तापसी पन्नू ने फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में अपनी रुचि दिखाई थी, लेकिन इससे पहले कि वह स्क्रिप्ट पढ़ पाती, वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर चली गई थीं और जब वह वापस लौटीं, तो उन्हें पता चला कि कनिका ने पहले ही किसी दूसरी एक्ट्रेस को फिल्म की कहानी सुना दी है और वे जल्द ही फिल्म को फाइनल करने जा रहे थे। लेकिन फिर यह फिल्म तापसी को मिल गई।

फिर क्या तापसी को स्क्रीनराइटर कनिका का फोन आया और सवाल पूछे बिना ही उन्हें स्क्रिप्ट नैरेशन के लिए अपने ऑफिस बुला लिया। जिसके बाद तापसी को स्क्रिप्ट सुनाई गई और अब तापसी ‘हसीन दिरुबा’ से सभी का दिल जीत चुकी हैं, वहीं अब वह ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में जल्द नजर आने वाली हैं। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि ये फिल्म मेरी किस्मत में थी, मैंने आपको यानि कनिका को पहले ही बता दिया था।

फिल्म ”फिर आयी हसीन दिलरुबा” 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि क्योंकि जो भी ग्रे किरदार कागज पर सही नहीं होता, उसके लिए मैं ही सही इंसान हूं, आपको  बता दें, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है और इस फिल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़े: अगले साल रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म Raid 2, डायेरक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version