तापसी पन्नू का बयान हो रहा जमकर वायरल, बोलीं- ‘मुझे नहीं बनना है हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस’

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं.हर मुद्दे पर तापसी खुलकर बात करती हैं. तापसी ने हाल ही में कहा कि वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती हैं. तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें जितना काम मिल रहा है और काम के बदले में जो भी फीस मिल रही है, उससे वह बहुत खुश हैं.

”मैं अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना चाहती हूं”- तापसी

तापसी पन्नू से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने काम गंवाया है क्योंकि आपने कई मौकों पर कहा कि मैं अभी उतनी इनसाइडर नहीं हुईं है और उन्होंने अपने पर अपना रास्ता खुद तैयार किया? एक्ट्रेस ने जवाब में हामी भरते हुए कहा कि ‘हां ऐसा हुआ है, लेकिन ठीक है. ये मेरी लाइफ का एंड नहीं है. मुझे लगता है और मैंने हमेशा कहा है कि मेरी लाइफ की बहुत सीमित है और मैं किसी और की तरह नहीं जीना चाहती और मैं अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना चाहती हूं.

”मुझे नहीं बनना है हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस” – तापसी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा ज्यादा से ज्यादा क्या होगा कि मैं नंबर 1 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं बन पाऊंगी और मुझे नहीं बनना है हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस.उन्होंने कहा मैं जितना कमा रही हूं, उससे मेरा घर चल रहा है. आज सुबह मैंने अक्षय सर का एक इंटरव्यू पढ़ा, जो बहुत पसंद आया. वह कहते हैं कि मुझे ये सब सुनकर लगता है कि मैं महालक्ष्मी रेस कोर्स में दौड़ता हुआ घोड़ा हूं और मेरी लाइफ में मैं हमेशा नंबर 1 पर हूं क्योंकि मैं अकेली भाग रही हूं और मैं वही रहूंगी.

फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ इस दिन होगी रिलीज

तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2013 में फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. वहीं इन दिनों तापसी अपनी नई फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. बता दें कि इसमें एक्ट्रेस विक्रांत मैसी और सनी कौशल के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 9 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी .

यह भी पढ़े: Arpita Khan’s Birthday: अर्पिता के बर्थडे में धमाल मचाने पहुंचे सलमान खान, बहन के हाथ से खाया केक

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This

Exit mobile version