Toronto: अपनी शानदार अदाकारी और यादगार किरदारों के जरिए लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली दिग्गज कनाडाई अभिनेत्री टेड़े मूर का निधन हो गया है. उन्होंने 5 अगस्त 2026 को ओंटारियो के हंट्सविले में 79 की उम्र में अंतिम सांस ली. कनाडा फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है. फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक, सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
‘मल्टीपल स्क्लेरोसिस’ जैसी गंभीर बीमारी
साल 2009 में उन्हें ‘मल्टीपल स्क्लेरोसिस’ जैसी गंभीर बीमारी का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में एक्टिंग से संन्यास ले लिया था. अभिनय के अलावा उन्होंने कई वर्षों तक स्क्रिप्ट एडिटर, क्रिएटिव कंसलटेंट और एक्टिंग टीचर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. टेडे मूर का जन्म टोरंटो में हुआ था और उनका तुललॉक एक कनाडा के प्रतिष्ठित और थिएटर परिवार से था.
एक प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा
अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट’ (RADA) में प्रशिक्षण लिया. यहां उनके हुनर को पहचान मिली और 1967 में उन्हें एक प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा गया. टेड़े मूर ने अपने लंबे करियर में कनाडाई और अमेरिकी टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 1983 की चर्चित फिल्म ए क्रिसमस स्टोरी’ में मिस शील्ड्स के किरदार से मिली.
माय समर स्टोरी में भी इसी भूमिका को दोहराया
उन्होंने 1994 में आई इसकी सीक्वल फिल्म माय समर स्टोरी में भी इसी भूमिका को दोहराया. इसके अलावा, 1976 की फिल्म ‘सेकंड विंड’ में उनके शानदार अभिनय को भी खूब सराहा गया. इस फिल्म के लिए टेडे मूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था. टेड मूर का परिवार भी मनोरंजन जगत में काफी सक्रिय रहा है. उनके साथी फिल्म मेकर डोनाल्ड शेबीब थे.
बेटे नोहा शेबीब जाने-माने साउंड इंजीनियर
उनके बेटे नोहा शेबीब संगीत की दुनिया के एक जाने-माने साउंड इंजीनियर और प्रोड्यूसर हैं, जो मशहूर वैश्विक रैपर ड्रेक के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं. टेड मूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और कई पोते-पोतियों को छोड़ गई हैं.
इसे भी पढ़ें. सीरियाः पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके भाई को सजा-ए-मौत, दमिश्क की अदालत ने सुनाया फैसला