सीरियाः पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके भाई को सजा-ए-मौत, दमिश्क की अदालत ने सुनाया फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bashar Al-Assad Death Sentence: सीरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके चचेरे भाई अतेफ नजीब को दमिश्क की एक आपराधिक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. मंगलवार जब अदालत ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर असद और उनके छोटे भाई माहेर को जब मौत की सज़ा सुनाई तो वे कोर्ट में मौजूद नहीं थे.

यह सज़ा उन्हें सीरिया के 14 साल लंबे संघर्ष के दौरान मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों और युद्ध अपराधों के लिए सुनाई गई है. इस संघर्ष में लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे. सजा सुनाते वक्त अशद कोर्ट में मौजूद नहीं थे. सीरिया में सत्ता परिवर्तन के बाद बशर अल असद रूस में निर्वासित जीवन गुजार रहे हैं.

यह फैसला सीरिया की नई अंतरिम सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार पूर्व सरकार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति के खिलाफ इतनी कड़ी सजा सुनाई गई है. सीरिया में करीब 14 साल तक चले संघर्ष के दौरान असद सरकार पर गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों और आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा के आरोप लगते रहे. अब अधिकारियों ने पूर्व सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version