तेलुगु सुपरस्टार Ravi Teja को शूटिंग के दौरान लगी चोट, एक्टर की हुई सर्जरी, अब कैसी है हालत ?

Must Read

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा फैंस के बीच “मास महाराजा” के नाम से फेमस हैं. अपने अब तक के करियर में रवि तेजा ने एक्शन से लेकर कॉमेडी रोल्स में दमदार परफॉर्मेंस दी है और फैंस के दिलों में राज किया है. एक्टर की फिल्म मिस्टर बच्चन भी  हाल ही में रिलीज हुई है. इन सबके बीच रवि तेजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल एक्टर को उनकी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी चोट लग गई है, जिसके चलते उनकी सर्जरी हुई है.

शूटिंग के दौरान रवि तेजा को लगी चोट

एक रिप्रेजेंटेटिव ने रवि तेजा के एक स्टेटमेंट में खुलासा किया कि एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म आरटी75 की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान सेट पर उनके दाहिने हाथ की मांसपेशी में चोट लग गई. हालांकि एक्टर ने दर्द को नजरअंदाज किया और शूटिंग करते रहे, लेकिन उन्हें बादम में सर्जरी करानी पड़ी. रिप्रेजेंटेटिव ने यह भी शेयर किया कि एक्टर अब पूरी तरह से ठीक होने के लिए छह हफ्ते तक काम से दूर रहेंगे.स्टेटमेंट में कहा गया है, “मास महाराजा रवि तेजा को हाल ही में RT75 की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने हाथ की मांसपेशियों में चोट लग गई। चोट लगने के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी, जिससे दुर्भाग्य से स्थिति और खराब हो गई। कल, यशोदा अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी हुई और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।”

फैंस कर रहे रवि तेजा के जल्द ठीक होने की दुआ

अभिनेता रवि तेजा की सर्जरी की खबर जैसे ही ऑनलाइन सामने आई,तो फैंस टेंशन में आ गए. अब तमाम फैंस अपने फेवरेट एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट कर एक्टर की स्पीडी रिकवरी की कामना की है.आपको बता दें कि ‘आरटी75’ रवि तेजा की 75वीं फिल्म है. इस फिल्म में वे श्रीलीला के साथ फिर से नजर आएंगे. दोनों ने इससे पहले साल 2022 की हिट धमाका में साथ काम किया था.

यह भी पढ़े: Nepal: हादसे में मृत 27 भारतीयों के शवों का हो रहा पोस्टमार्टम, विशेष विमान से लाए जाएंगे भारत

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This