करण जौहर के ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, भरोसा, धोखा और साजिश से भरा रहेगा यह सफर

Mumbai: करण जौहर के ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2’ के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किए गए इस सीजन में करण जौहर एक बार फिर होस्ट के रूप में नजर आएंगे. ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2, आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी अवॉर्ड जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट का इंडियन वर्जन है. इस सीजन को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने इंडिपेंडेंट डिस्ट्रीब्यूटर ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज होंगे.

पहचान बनाने में कामयाब रहा

अपने विचार साझा करते हुए करण जौहर ने कहा, “’द ट्रेटर्स’ का पहला सीजन बाकी रियलिटी कंटेंट और पुराने फॉर्मेट से अलग अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा और दर्शकों के रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया कि वे कुछ नया देखने के लिए तैयार हैं. दूसरे सीजन के साथ हम जानते थे कि हमें गेम को और बड़ा, ज्यादा शार्प और पहले से भी ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल बनाकर लौटना होगा.

भारत में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा स्ट्रीम 

सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा और यह भारत में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाएंगे. प्राइम वीडियो ने आज अपनी अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस की शानदार लोकेशन पर सेट इस नए सीजन में करण जौहर एक बार फिर इस रियलिटी सीरीज के मास्टरमाइंड के तौर पर वापसी कर रहे हैं, जहां भरोसा एक लग्जरी है, धोखा एक रणनीति है और हर कदम पर विश्वासघात का खतरा मंडरा रहा है.

इनामी राशि जीतने के लिए 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स

इस सीजन में उनके साथ एक रहस्यमयी नया साथी बू भी नजर आएगा, जो ‘बुरी खबर’ लेकर आएगा. खिताब और बड़ी इनामी राशि जीतने के लिए 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी एक-दूसरे को मात देने, गेम खेलने और आखिर तक टिके रहने के लिए मैदान में उतरेंगे..

इसे भी पढ़ें. जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, अनमोल एक्का को मिली कप्तानी

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version