डूरंड कप में डेब्यू कर सकते हैं टाइगर श्रॉफ, एक्टिंग के बाद अब फुटबॉल के मैदान में उतरने की तैयारी

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक्टिंग के अलावा प्रोफेशनल फुटबॉलर के तौर पर नई शुरुआत करने वाले हैं. टाइगर श्रॉफ मुंबई एफसी के लिए डूरंड कप में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि, टाइगर ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ये तय माना जा रहा है कि डूरंड कप में खेलते हुए देखा जा सकेगा. टाइगर की आखिरी फिल्म बागी-4 सितंबर 2025 में रिलीज में हुई थी.

फुटबॉल और बॉलीवॉल खेलना पसंद

टाइगर को एक्टिंग के अलावा फुटबॉल और बॉलीवॉल खेलना पसंद है. वह सिर्फ शौकिया तौर पर ही नहीं, बल्कि लोकल लेवल के क्लब के लिए लंबे समय से फुटबॉल खेल रहे हैं. बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर कहे जाने वाले टाइगर का फुटबॉल के प्रति लगाव किसी छिपा नहीं है. सोशल मीडिया पर अक्सर फुटबॉल खेलते हुए उनकी फोटो और वीडियो दिखाई देते रहते हैं.

फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलते हैं

टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैदान पर फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलते हैं. टाइगर मुंबई प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. वह मुंबई एफसी के खेलते हैं और टाइगर इस क्लब के मार्की प्लेयर हैं. टाइगर ने साल 2024 में मुंबई एफसी के लिए बॉम्बे जिमखाना के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. टाइगर के डेब्यू मैच में मुंबई एफसी ने 1-0 से जीत हासिल की थी. वह मुंबई प्रीमियर लीग के 2024–2025 सीजन के दौरान टीम से जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने क्लब के लिए कुल 3 घरेलू लीग मैच खेले.

तीनों ही एक्शन ड्रामा फिल्म

टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कुछ बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. रैंबो, लग जा गले और हिटमैन उनकी अपकमिंग फिल्में हैं. ये तीनों ही एक्शन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है. टाइगर की आखिरी फिल्म बागी-4 थी, जो सितंबर 2025 में रिलीज में हुई थी. हालांकि, उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. उनकी अबतक सबसे बड़ी और ब्लॉक बस्टर फिल्म वॉर है. इस फिल्म वह ऋतिक रौशन के साथ नजर आए थे. इसके अलावा टाइगर की बागी-2 भी ब्लॉक बस्टर रही थी.

इसे भी पढ़ें. Nitin Nabin: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी ने किया स्वागत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This