Bollywood News: OTT पर धमाल मचाने आ रही पिछले साल रिलीज हुईं ये 5 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bollywood News: सिनेमाघरों में पिछले साल (2023) में रिलीज हुईं पांच बड़ी फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं. बता दें कि इन फिल्मों को ओटीटी पर इसी महीने (जनवरी, 2024) में रिलीज की जाएंगी. इन पांच फिल्मों में सलमान खान की ‘टाइगर 3 और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों की ओटीटी रिलीज डेट बे बारे में…

एनिमल
एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, यह एक एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों छाई हुई है और लगातार कमाई के नए-नए रिकार्ड बना रही है. 100 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई इस मूवी ने अब तक वर्ल्डवाइड 887.69 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. मूवी में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मूवी 26 जनवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

सैम बहादुर
सैम बहादुर पिछले साल 1 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, यह मूवी 55 करोड़ में बनी थी. इस फिल्म ने अब तक 118.15 करोड़ रुपये की ही कमाई की है. यह मूवी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है. आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस मूवी में सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और मोहम्मद जीशान अय्यूब के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह मूवी इसी महीने Zee5 पर दस्तक दे सकती है.

टाइगर 3
पिछले साल 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जो मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है. मूवी में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं. लगभग 300 करोड़ में बनी इस मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 466.63 करोड़ रहा. वहीं, अब यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने को तैयार है और कहा जा रहा है कि 5 जनवरी को इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है.

हाय नन्ना
पिछले साल रिलीज हुई यह एक तेलुगू भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शौरयुव ने अपने निर्देशन में किया है. फिल्म में नानी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं, इस मूवी को 4 जनवरी को ही ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है.

तेजस
सिनेमाघरों में पिछले साल रिलीज हुई यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जो सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है. मूवी में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ सहायक भूमिका में अंशुल चौहान और वरुण मित्रा हैं. अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. बता दें, यह फिल्म 5 जनवरी को Zee5 पर रिलीज हुई है.

ये भी पढ़े: AR Rahman Birthday: सुरों के बेताज बादशाह एआर रहमान को पहली फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार, पढ़ाई छोड़कर Music को बनाया मुकद्दर

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This