टीवी के ‘कार्तिक’ मोहसिन खान ने गुपचुप की सगाई, दिखाया अपनी मंगेतर का चेहरा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mohsin Khan: टीवी के सबसे चर्चित सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन ने गुपचुप सगाई कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मंगेतर की झलक दिखाई है. उन्होंने पोस्ट पर अपनी रिंग भी फ्लॉंट की है. साथ ही अपनी पार्टनर के लिए एक प्यारा नोट शेयर किया है.

Mohsin Khan ने की सगाई

मोहसिन खान ने अपनी सगाई की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कपल बहुत प्यारे लग रहे. इस दौरान मोहसिन ब्लैक सूट में काफी जच रहे हैं. वहीं, उनकी मंगेतर लाल कलर की ड्रेस में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं. तस्वीरों के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, अल्लाहुम्मा बारिक. या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की – जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती-मज़ाक करती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है – उसे मेरे लिए ऊपर वाले ने ही चुना था.

मेरे दिल को सुकून मिल गया है

एक्टर ने आगे लिखा, जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा, और जब तुमने पहली बार “हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे” गाना गाया – तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को सुकून मिल गया है. मुझे मेरा हमसफ़र मिल गया था. मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका जीवनसाथी मिलता है, तो यह किसी तरह सबसे आसान और साथ ही सबसे अहम फ़ैसला बन जाता है. शायद हमारी कहानी किस्मत में पहले से ही लिखी थी. या शायद, ज़िंदगी में एक बार, दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं जब उनका मिलना तय होता है.

नया सफ़र एक साथ शुरू कर रहे हैं

उन्होंने लिखा, जब हम अपनी ज़िंदगी का यह नया सफ़र एक साथ शुरू कर रहे हैं – प्यार, दोस्ती और ज़िंदगी भर की यादों से भरा सफ़र… तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फ़िल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार: “मुझे नहीं पता प्यार क्या है, लेकिन इसके लिए मैंने दिल से दो बातें तय की हैं कि मेरी आँखों में कभी आँसू नहीं आएँगे… मैं हमेशा खुश रहूँगा… यही सच्चा प्यार है”. हमने जो भी वादे किए हैं और जो भी सपने अभी देखने बाकी हैं, उनमें से शायद सबसे खूबसूरत वादा यही है… एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना. हमारे नाम, मेरे प्यार और हमारे हमेशा साथ रहने की शुरुआत के नाम.

कार्तिक और नायरा के फैंस का टूटा दिल

जहां एक तरफ मोहसिन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. वहीं, कुछ फैंस कार्तिक और नायरा यानी मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी को नहीं भूल पा रहे. दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- ‘तोहार लोगन के नया राजा रावण’, रामायण’ के भोजपुरी ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Latest News

क्या स्त्रियां अपने पति और पिता को भी बांध सकती हैं राखी, जानिए कहानियां और कारण?

Raksha Bandhan 2026: हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का विशेष महत्व है. रक्षाबंधन का त्योहार काफी विशेष महत्व रखता है....

More Articles Like This