‘हमारे सामने ही कपड़े चेंज कर लो’, पैप्स के कमेंट पर फूटा जरीन खान का गुस्सा, हद में रहने की दी सलाह

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भले ही किसी फिल्मों में नज़र आ रहीं, लेकिन वो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची, जहां वो पैपराजी के ग़लत कमेंट पर भड़क गईं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पैप्स पर फूटा Zareen Khan का गुस्सा

जरीन खान का वो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक इवेंट दौरान पैपराजी पर भड़क गईं. वीडियो में एक्ट्रेस एक स्टोर में ड्रेस देख रही होती हैं. इसी दौरान एक पैपराजी उनसे कहता है, ‘ये चाहिए क्या?’ इस पर एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘मुझे जो चाहिए होगा, मैं ले लूंगी. आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है.’ फिर एक दूसरे शख्स ने कहा  ‘हमारे सामने ही कपड़े चेंज कर लो’.

हद में रहकर बात करना

शख्स की ये बात सुनकर जरीन खान भड़क जाती हैं और कहती हैं, ‘यहीं? तुम लोगों के सामने? मेरे साथ फालतूगिरी बिल्कुल मत करना. हद में रहकर बात करना, सबके सब, ओके. मैं ऐसी-वैसी नहीं हूं, जो यह सब बर्दाश्त करूंगी. अपनी हद में रहो.’ एक्ट्रेस इस दौरान काफी गुस्से में नज़र आती हैं.

यूजर्स ने की तारीफ़

एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. जिसके बाद यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस पैप्स को लिमिट याद दिलाने के लिए जरीन खान की सराहना कर रहे. एक यूजर ने  लिखा, ‘बहुत खूब, उसे ऐसे ही जवाब की जरूरत थी.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल सही किया आपने. इन्हें बहुत दिनों बाद खुराक मिली है.’

ये भी पढ़ें- ‘आमिर खान ने तीन शादी कर ली हैं, तो तमु चार कर लो ना’, नितेश राणे के बयान पर भड़के वारिस पठान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version