अब जुबीन का सच आया सामने..,बोले थे-‘….वहीं मरूंगा,’बताई भी थी आखिरी इच्छा!

Assam: असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की अचानक मौत से हर कोई सदमे में हैं. उनके फैंस तो अब भी जानकर हैरान हैं कि जुबीन के साथ ऐसा सबकुछ कैसे हो गया? एक पल में हमारा सिंगर इस दुनिया को अलविदा कह गया. ‘या अली’ गाने से पॉपुलर हुए जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई थी.

आखिरी दिन कैसे और कहां बिताना चाहेंगे?

इसी बीच हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की थी. जुबिन गर्ग ने जनवरी 2025 में POP Pavelopedia इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह अपने आखिरी दिन कैसे और कहां बिताना चाहेंगे? जुबिन ने कहा था कि ‘मैं पागल हूं. मैं अपना सब कुछ लोगों को देना चाहता हूं. अपने लिए नहीं. मैं यहां खुश हूं. मेरा अपना स्टूडियो है, यही मेरा घर है. मैं अपनी जिंदगी के आखिरी पल टिल्ला में बिताना चाहता हूं.’ यह जगह महाबहू ब्रह्मपुत्र रिवर हेरीटेज सेंटर के अंदर आती है.

यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है….

इंटरव्यू में जुबिन ने आगे कहा था कि ‘यह एक अच्छी जगह है. यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है. यहां एक छोटा सा बंगला होगा. मैं वहीं रहूंगा और वहीं मरूंगा. जब मैं मरूं तो लोग मुझे वहीं जला दें. या फिर मुझे ब्रह्मपुत्र में बहा दें. मैं एक सिपाही हूं. मैं एक रैम्बो जैसा हूं.’ रविवार को जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा निकाली गई, जहां उनके लाखों फैंस का हुजूम उमड़ा. गुवाहाटी से सिंगर का शव सुरक्षाबलों के बीच अर्जुन भोगेश्वर बरुआह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ले जाया गया, जहां लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर मिला. इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में हुई सिंगर की मौत

जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हुआ है. वह 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्होंने कुछ वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था. दावा किया जा रहा था कि सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए एक हादसे में हुई है, हालांकि, अब सिंगर की पत्नी ने साफ कर दिया है कि सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग में हुए हादसे में नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

इसे भी पढ़ें. इजरायली हमलों में 91 फिलीस्तीनियों की मौत, इनमें प्रमुख डॉक्टर के परिवार के सदस्य भी शामिल

Latest News

गर्लफ्रेंड के सामने लव गिल का साथ छोड़ना स्काउट को पड़ा भारी, सलमान खान बोले- ‘तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं’

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इस बार वीकेंड का वार काफी गरमागरम होने वाला है....

More Articles Like This

Exit mobile version