लिवर को मजबूत बनाने के आयुर्वेदिक उपाय, रूटीन में इन सभी को करें शामिल

Must Read

Ayurvedic medicine : शरीर का हर अंग अलग-अलग काम के लिए जरूरी है. हमारे शरीर का एक अंग लिवर भी ऐसा ही जरूरी अंग है जो शरीर के पूरे सिस्टम को चलाने में अहम भूमिका निभाता है. इसे हिंदी में यकृत कहते हैं, शरीर के अंदर खून की सफाई करने, खाने को पचाने में मदद करने का काम करता है. बता दें कि लिवर सही से मजबूत होगा तो पाचन शक्ति मजबूत होगी. इसके साथ ही यह पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. आज के समय खान-पान की वजह से लिवर की समस्या बढ़ती जा रही है. शराब का बढ़ता सेवन और जंक फ़ूड लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक हैं. बता दें कि आयुर्वेद में लिवर को मजबूत बनाने के लिए कई उपचार मौजूद हैं.

लिवर को मजबूत बनाने के उपाय

1- गिलोय (Giloy)- आयुर्वेद के अनुसार गिलोय अमृत का कार्य करता है. यदि आप इसका सेवन करते हैं तो ऐसे में आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है और शरीर के अंदर मौजूद सूजन कम होता है.

कैसे उपयोग करें- बता दें कि आप सुबह खाली पेट में गिलोय का रस या उसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं.

2- भृंगराज- इसके साथ ही भृंगराज को आयुर्वेद में लिवर टॉनिक के नाम से जाना जाता है. इसका सेवन कररने से फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिलता है और जिन लोगों को पीलिया की शिकायत है, उनके लिए भी यह फायदेमंद है.
कैसे उपयोग करें- आप 1 चम्मच भृंगराज पाउडर ले और उसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर लें. साथ ही आप भृंगराज का रस भी पी सकते है.

3- आंवला (Amla)- जानकारी के मुताबिक, आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जिसकी वजह से यह आपके लिवर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर इसकी शुद्धि करता है.

कैसे उपयोग करें- हर रोज सुबह 1–2 आंवला खाएं या फिर आप आंवले का जूस भी पी सकते हैं. साथ ही आप इसका चूर्ण के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं.

4- हल्दी- डॉ. के अनुसार हल्दी में करक्यूमिन नामक एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो कि लिवर में होने वाले सूजन से आपका बचाव करता है और हर प्रकार के संक्रमण से बचाता है.

कैसे उपयोग करें- बता दें कि रात को सोने से पहले आप नियमित रूप से हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. इसके अलावा आप अपने भोजन में भी हल्दी को शामिल कर सकते हैं.

5- नींबू और शहद- इसके साथ ही लीवर को साफ और मजबूत बनाए रखने के लिए आप सुबह खाली पेट में हल्के गुनगुने पानी के साथ थोड़ा सा नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं.

लिवर को फिट रखने के उपाय

  • लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से लगभग आधा घंटे तक योग या कोई भी एक्सरसाइज करें.
  • दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीएं.
  • अपने आहार में हरी सब्जियां और ताजे फल को शामिल करें.

लिवर के लिए हानिकारक है

  • शराब और सिगरेट जैसी नशीली पदार्थों का सेवन न करें.
  • पर्याप्त नींद लें.
  • ज्यादा तेल मसाला वाला भोजन न करें.

सावधानियां

सबसे महत्‍वपूर्ण बात लिवर को मजबूत बनाने के लिए किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का प्रयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. इससे नुकसान हो सकता है.

 इसे भी पढ़ें :- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में लौंग करेगी मदद, बस जान लें ये शानदार टिप्स

Latest News

PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे PM मोदी, खुद नेतन्याहू ने एयरपोर्ट से किया रिसीव

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार इजरायल पहुच गए हैं. पीएम मोदी के...

More Articles Like This