केले के छिलके को कचरा समझकर फेंकने की न करें भूल, शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Benefits of Banana Peels: केला हमारे रोजमर्रा के खानपान का अहम हिस्सा रहा है. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है. आमतौर पर लोग केला खाकर उसके छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन वैज्ञानिक शोधों में सामने आया है कि केले का छिलका हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

कई बीमारियों से लड़ने में मददगार

अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, केले के छिलके में ऐसे कई प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल शरीर में जमा हानिकारक कणों को बाहर निकालते हैं.

जापान के वैज्ञानिक सोमेया (Benefits of Banana Peels) और उनके साथियों ने एक स्टडी में बताया कि केले के छिलके में गैलोकैटेचिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है. ये हमारे शरीर को अंदर से साफ करता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. दूसरी ओर, इंडोनेशिया में हुई रिसर्च में पता चला कि छिलके में मौजूद फ्लावोनोइड्स, टैनिन, और सैपोनिन जैसे तत्व शरीर में ‘फ्री रेडिकल्स’ से मुकाबला करते हैं. ये फ्री रेडिकल्स वो कण होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं.

खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म करने की ताकत

रिसर्च में पाया गया कि छिलका में मौजूद एंटीबैक्टीरियल ई. कोलाई, साल्मोनेला और स्टेफाइलोकोक्स जैसे खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म करने की ताकत रखता है, जो पेट की खराबी, बुखार और दूसरी बीमारियों का कारण बनते हैं. साथ ही दांत और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों वाले बैक्टीरिया को भी मारता है.

फंगस से भी लड़ने की रखता है ताकत

केले के छिलके में पाए जाने वाले गैलिक एसिड, फेरुलिक एसिड, और कैटेचिन जैसे तत्व फंगस से भी लड़ने की ताकत रखते हैं. कुछ रिसर्च में यह भी देखा गया कि जब केले के छिलकों का उपयोग नेचुरल कलर के रूप में भी होता है, तो भी उसकी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी बरकरार रहती है. जैसे इस कलर का इस्तेमाल कपड़ों को रंगने में किया गया, तो वह रंग कपड़ों को बैक्टीरिया से भी बचाने में मददगार रहा.

ये भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं हो रहे ‘Fat Wallet Syndrome’ के शिकार? जानें कैसे प्रभावित होती है आपकी रीढ़ और कमर!

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version