Chhath Puja Prasad: खरना के प्रसाद में ऐसे बनाएं गुड़ की खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhath Puja Prasad Gud ki kheer: कल से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है. आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना है. इसके बाद षष्ठी तिथि को संध्‍या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा. आज खरना पर गुड़ की खीर प्रसाद के तौर पर बनाया जाता है. इसे रसिया भी कहते हैं.

पूजा के बाद खीर को व्रती पहले ग्रहण करते हैं, उसके बाद ही घर के अन्य लोग इसे खाते हैं. गुड़ की खीर बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होती है. आपने अक्‍सर चीनी वाली खीर बनाया होगा. क्‍योंकि कुछ लोगों को गुड़ की खीर की रेसिपी नहीं मालूम होती. यहां सीखें खरना के लिए गुड़ की खीर की आसान सी रेसिपी (Chhath Puja Prasad Gud ki kheer).

Chhath Puja Prasad Gud ki kheer बनाने के लिए सामग्री

  • चावल- आधा केजी
  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • गुड़- आधा कप
  • किशमिश- 10-12
  • बादाम- 10-12
  • काजू-10-12
  • इलायची- 4-5 दाने

गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी

छठ महापर्व में खरना के दिन गुड़ की खीर बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में दूध डालकर उबलने के लिए रख दें. तब तक ड्राई फ्रूट्स को दरदरा कूट लें. इलायची को कूट कर पाउडर तैयार कर लें. गुड़ का भी चूरा बना लें. नये चावल को अच्छी तरह से साफ करें. थोड़ी देर के लिए इसे पानी में भिगो कर रख दें. दूध जब उबल जाए तो इसमें चाल डाल दें. ध्‍यान रहे कि बर्तन में दूध और चावल चिपके ना. इसके लिए दूध को चलाते रहें. धीरे-धीरे चावल पक जाएगा और दूध भी गाड़ा हो जाएगा.

किसी दूसरे बर्तन में गुड़ डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर गर्म कर लें. जब गुड़ पिघल जाए तो गैस बंद कर दें. दूध में अब सभी ड्राई फ्रूट्स और इलायची मिक्‍स कर दें. एक मिनट तक पकाएं और फिर इसमें गुड़ डाल दें. अच्छी तरह से चलाते हुए सभी को मिक्स करें. गुड़ खीर में मिक्स हो जाए तो फ्लेम बंद कर दें. इस तरह तैयार है छठी मैया के लिए खरना के दिन बनाई जाने वाली गुड़ की खीर यानी रसिया.

ये भी पढ़ें- खून में अशुद्धि बनती है कई बीमारियों की वजह, रक्त शुद्धि के लिए करें इन चीजों का सेवन

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This