Coronavirus Update: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 3 मरीज की मौत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Coronavirus Update: देश में एक बार फिर कोरोना वायरल के मामलों मेंं तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 841 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,309 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के तीन मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है.

तीन राज्यों के तीन मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 841 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं. इन आकड़ों के साथ देश में कोराना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,309 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक लोगों की संक्रमण से मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- New Year 2024: दिल्ली-एनसीआर में नए साल पर जश्न मनाने वाले हो जाएं अलर्ट, पुलिस ने जारी की एडवायजरी

जानिए आकड़ें

ठंड और वायरस के नए सब-वैरिएं की वजह से हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. देश में कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट JN.1 के अब तक कुल 162 मामले आए हैं. जिसमें केरल में सबसे अधिक 83 लोग इस सब-वैरिएंट से संक्रमित हैं, इसके साथ ही 34 मामलों के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक वायरस के सब-वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमण की पुष्टि की है.

नवंबर में जेएन.1 के कितने मामले?

आईएनसएसीओजी के मुताबिक, कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमण के केरल में 83, गुजरात में 34, गोवा में 18, कर्नाटक में 8, महाराष्ट्र में 7, राजस्थान में 5, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 2 और दिल्ली में 1 मामले की पुष्टि हो चुकी है. आईएनसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में देश में 145 संक्रमितों के जेएन.1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जबकि नवंबर में ऐसे 17 मामले सामने आए थे.

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This