गुटका चबाना बेहद खतरनाक: दांत और मुंह नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंग को भी करता है प्रभावित

Health Tips: गुटखा चबाना एक ऐसी आदत है जो धीरे-धीरे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है. शुरुआत में इसका असर हल्का लगता है, लेकिन समय के साथ यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता हैं. गुटका चबाना से शरीर में कार्सिनोजेन और विषैले पदार्थ जाते हैं, जिससे मुंह ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते है. विशेषज्ञों की मानें तो लगातार गुटखा चबाने की आदत लिवर पर भी बुरा असर डालती है.

लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का जोखिम

इससे लिवर में सूजन और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. मेडिकल रिसर्च के अनुसार, इससे हेपेटोसेल्यूलर कार्सिनोमा यानी लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का जोखिम भी बढ़ सकता है. गुटखे का असर सिर्फ बाहरी अंगों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह शरीर की अंदरूनी प्रणाली को भी प्रभावित करता है. लंबे समय तक इसका सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने की संभावना रहती है, जिससे प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

धीरे-धीरे त्वचा सख्त

गुटखा खाने का सबसे ज्यादा असर मुंह पर दिखता है. इसमें मौजूद रसायन मुंह की अंदरूनी परत से चिपक जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे त्वचा सख्त होने लगती है. कई लोगों को मुंह खोलने में भी दिक्कत होने लगती है. लंबे समय तक सेवन करने से मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा दांत पीले पड़ने लगते हैं, मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और दांत धीरे-धीरे सड़कर गिरने भी लगते हैं.

पेट की अंदरूनी परत पर असर

गुटखे की लार जब पेट में जाती है तो यह पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने लगती है. इससे पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ सकता है और अल्सर जैसी समस्या भी हो सकती है. ऐसे लोगों को अक्सर एसिडिटी, पेट में जलन और भूख कम लगने की शिकायत रहती है. धीरे-धीरे यह आदत पूरे डाइजेशन सिस्टम को कमजोर कर देती है.

फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं कण 

हालांकि गुटखा जलाया नहीं जाता, लेकिन इसके सूक्ष्म कण शरीर में जाकर श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं. ये कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. लंबे समय तक सेवन करने से सांस लेने में परेशानी, खांसी और फेफड़ों की कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. गुटखे में मौजूद जहरीले तत्व खून के जरिए किडनी तक पहुंचते हैं. इससे किडनी की कार्यक्षमता पर असर पड़ने लगता है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election: बंगाल में बोले CM योगी, ‘हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, गोमाता कटने नहीं देंगे’

Latest News

18 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version