बार-बार हाेने वाले सिर दर्द का क्या है पाचन से कनेक्शन, जानें तन और मन काे तराेताजा रखने का तरीका

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Headache Cause: अक्सर ज्यादा काम करने से या फिर तनाव लेने से सिर दर्द होना आम बात है, लेकिन अगर बार-बार सिर दर्द या भारीपन की समस्या होती है तो इसका कारण पेट का खराब पाचन है. सिर दर्द होने पर हम तुरंत पेन किलर लेकर दर्द में आराम पा लेते हैं, लेकिन यह अस्थायी इलाज है क्योंकि सिर दर्द की असल वजह पेट का खराब पाचन है, न कि मस्तिष्क से जुड़ा कारण.

बार-बार होने वाला सिर दर्द को आयुर्वेद में गंभीर माना गया है क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक सिर और पाचन शक्ति का आपस में गहरा संबंध होता है यह हमारे शरीर का ‘उत्तम अंग’ है, जो इस बात का संकेत देता है कि शरीर में कुछ तो गड़बड़ी चल रही है. इसलिए बार-बार होने वाले सिर दर्द को बिल्कुल भी अनदेखा न करें.

आयुर्वेद में माना गया है कि जब भी खाने पचने में गड़बड़ी होती है तो वात, पित्त और कफ असंतुलित होकर मस्तिष्क की नसों पर प्रभाव डालती है. कभी यह गैस बनकर पेट और सीने में जलन पैदा करती है, तो कभी कब्ज बन कर सिर और शरीर दोनों को भारी महसू कराती है. यही कारण है कि शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के बाद तन और मन दोनों तरोताजा महसूस करते हैं. अब सवाल है कि इससे बचने के लिए क्या करें.

तन और मन काे तरोताजा रखने के लिए करें ये काम 

बता दें कि आयुर्वेद इसके लिए नस्य क्रिया करने की सलाह देता है. इसमें नाक में कुछ बूंदें तेल की डालनी होती हैं, जो मस्तिष्क पर पड़ने वाले दबाव को कम करती हैं और शरीर में असंतुलित पित्त को कम करती हैं.

इसके अलावा दूसरा तरीका है धनिया और मिश्री का संयुक्त पानी.  इसके लिए धनिया और मिश्री को साथ रात के समय भिगो दें और सुबह इसे पी लें. यह पानी कब्ज को तोड़ने का काम करता है. वहीं यदि पेट से साफ नहीं हाेता है, ताे धनिया और मिश्री का संयुक्त पानी कब्ज को तोड़कर पेट को साफ करने में मदद करेगा.

तीसरा और प्रभावी तरीका है सोंठ का लेप. अगर बार-बार सिर-दर्द परेशान कर रहा है और दवा लेकर परेशान हो गए हैं, तो माथे पर सोंठ का लेपन करने से दर्द में आराम मिलेग. सोंठ को पानी के साथ मिलाकर माथे पर लगाए.

इसे भी पढेंः-Iran Israel War: अमेरिका-ईरान जंग के बीच अब यमन की एंट्री, इजरायल पर हूतियों ने दागी मिसाइल

Latest News

Pakistan Petrol Diesel Price Cut: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, एक महीने में 33 रुपये तक घटे दाम

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने ईद-अल-अजहा के मौके पर पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल के दामों में 22 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है. मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें कम की गई हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version