बगैर चेतावनी 50% लोगों को आता है हार्ट अटैक! 40 की आयु के बाद दिल की नियमित जांच ज़रूरी

Health Tips: 40 साल की उम्र के बाद दिल की सेहत की नियमित जांच (स्क्रीनिंग) ज़रूरी हो जाती है. आंकड़े बताते हैं कि 50% हार्ट अटैक के मामले बिना किसी पहले की चेतावनी के होते हैं. नींद की कमी, अत्यधिक तनाव, अनियमित जीवनशैली, प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने का ज़्यादा सेवन और कसरत की कमी ये सभी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं.

लाइफस्टाइल सबसे बड़े कारकों में से एक

इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट एंड लंग डिज़ीज़ (IHLD) के चेयरमैन और कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. राहुल चंदोला बताते हैं कि जीवनशैली (लाइफस्टाइल) सबसे बड़े कारकों में से एक है. अच्छा पोषण, पूरी नींद और तनाव का प्रबंधन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. पोस्ट-कोविड दौर और सोशल मीडिया के ज़माने में ऐसे कई वीडियो आए थे. जिम में कसरत करते हुए किसी की जान चली गई.

7 से 7.5 घंटे की लें नींद

खेलते हुए किसी के दिल की धड़कन अचानक रुक गई. नाचते-गाते हुए किसी की आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई. अलग-अलग समय पर किए गए कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं. 7 से 7.5 घंटे की नींद लें, तेज़ चाल से चलें जिससे आपको पसीना आए, हर हफ़्ते कसरत के लिए कम से कम 150 मिनट निकालें, खाने का एक नियमित समय तय करें और सेहतमंद खाना खाएं.

ECG, Echo और खून की जांच असरदार नहीं

सर्जन ने कहा कि समय बदल रहा है. पहले लोग बीमार पड़ने के बाद ही अस्पताल जाते थे, लेकिन अब वे कोई बीमारी होने से पहले ही जांच के लिए जा रहे हैं. ECG, Echo और खून की जांच जैसे टेस्ट दिल की असली हालत का पता लगाने में उतने असरदार नहीं होते, जितनी कि एंजियोग्राफी. हालांकि, एंजियोग्राफी थोड़ी असहज हो सकती है और यह हर किसी के लिए सही नहीं होती.

iLive Connect की ले सकते हैं मदद 

प्रिवेंटिव केयर (निवारक देखभाल) के तहत अगर लोग अपने दिल की सेहत की असली स्थिति समझना चाहते हैं, तो वे iLive Connect की मदद ले सकते हैं. यह एक बायो-सेंसर डिवाइस है, जो शरीर पर एक पैच की तरह काम करता है और 5 दिनों तक लगातार सेहत पर नज़र रखता है. चाहे आप सो रहे हों, जाग रहे हों, बैठे हों या काम कर रहे हों और सटीक नतीजे देता है.

इसे भी पढ़ें. भारत फिल्म फेस्टिवल: CMD उपेन्द्र राय ने फूंका चेतना का मंत्र, IIMT में बताया युवा होने का असली मतलब

More Articles Like This

Exit mobile version