Cucumber Benefits: गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cucumber Benefits: गर्मियां के मौसम की शुरूआत हो चुकी हैं. इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत हैं. गर्मी के मौसम में लोग पानी से भरपूर फूड्स खाना पसंद करते हैं. ताकि, शरीर में पानी की कमी न हो. आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक फूड की. जी हां आपने बिल्कुल सही सोचा. खीरे को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. खीरे को गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फूड्स में से एक माना जाता है.

कोई इसे सलाद में खाता है, तो कोई इसे रायते में डालकर खाना पसंद करता है. खीरा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ भी हैं. खीरे में विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं. जो त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते है. खीरे को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं खीरा खाने से होने वाले फायदों के बारे में…

शरीर को हाइड्रेटेड होने से बचाता है खीरा

खीरा में भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध होने के साथ ही इसमें इलेक्ट्रोलाइट भी होता है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन होने से बचाता है. आंत को स्वस्थ बनाए रखने, कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए हाइड्रेट रहना आवश्यक होता है.

आंखों को रखता है हेल्‍दी

खीरे में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. खीरे को डाइट में शामिल कर आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है.

कैंसर से बचाव

खीरा में उच्च स्तर के कड़वे स्वाद वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें कुकुर्बिटासिन कहा जाता है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हेल्थ सर्विसेज में एक लेख के मुताबिक, कुकुर्बिटासिन कैंसर कोशिकाओं को उत्पन्न करने से रोक कर कैंसर न होने में मदद करता है.

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी खीरा अहम भूमिका निभाता है. इसमें ऐसे पदार्थ पाए जाते है जो ब्लड शुगर को कम करते है. इसमें ऐसे पदार्थ भी होते है जो डायबिटीज को कम करते है. एक अध्ययन के मुताबिक, खीरे के छिलके को खाने से चूहों में डायबिटीज के लक्षण कम पाए गए हैं. यह खीरा के एंटीऑक्सीडेंट गुण का कारण हो सकता है.

स्किन केयर

खीरा में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हेल्‍दी बनाए रखने में भी मदद करते है. खीरे में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करते है. इसके साथ ही हाथ-पैर की फटी त्वचा को कोमल और हेल्दी बनाए रखता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि व दावों का The Printlines पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्‍य ले लें.

यह भी पढ़े:Dairy Products: ये लोग भूलकर भी ना करें दूध से बनी इन चीजों का सेवन, बिगड़ सकती है सेहत
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version