रिसर्च में दावा- O Blood Group वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का भी खतरा

Must Read

Health Tips: अक्सर देखा होगा कि एक ही जगह बैठे लोगों में कुछ को मच्छर बार-बार काटते हैं, जबकि कुछ लोग लगभग बच जाते हैं. ऐसा क्यों होता है? वैज्ञानिकों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें ब्लड ग्रुप, शरीर की गंध, सांस से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और कपड़ों का रंग शामिल हैं. दरअसल, बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है.

अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में अधिक आकर्षित

1972 में प्रकाशित एक अध्ययन और बाद में हुई कई रिसर्च में पाया गया कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की ओर मच्छर अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में अधिक आकर्षित हो सकते हैं. वहीं A ब्लड ग्रुप वाले लोगों की ओर अपेक्षाकृत कम और B ब्लड ग्रुप वालों की ओर मध्यम स्तर तक आकर्षण देखा गया. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ ब्लड ग्रुप ही मच्छरों के काटने का कारण नहीं होता, बल्कि कई अन्य जैविक और पर्यावरणीय कारक भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं.

अधिक मात्रा में CO₂ छोड़ते हैं

मच्छर अपने शिकार को खोजने के लिए मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का पता लगाते हैं. जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है या जो अधिक मात्रा में CO₂ छोड़ते हैं, उनकी ओर मच्छर ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं. शोध के अनुसार मच्छर काले, नेवी ब्लू, लाल और अन्य गहरे रंगों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं. इसके विपरीत सफेद, हल्के नीले, क्रीम और पेस्टल रंग मच्छरों को कम आकर्षित करते हैं. इसलिए बरसात के मौसम में हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर माना जाता है.

शरीर का तापमान भी थोड़ा बढ़ जाता है

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर सामान्य से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है और शरीर का तापमान भी थोड़ा बढ़ जाता है. यही कारण है कि कई अध्ययनों में पाया गया है कि गर्भवती महिलाओं को मच्छर अपेक्षाकृत अधिक काट सकते हैं. मच्छर लैक्टिक एसिड, अमोनिया, यूरिक एसिड और त्वचा पर मौजूद कुछ बैक्टीरिया से निकलने वाली गंध की ओर आकर्षित होते हैं. जिन लोगों के शरीर से इन रसायनों का उत्सर्जन अधिक होता है, उन्हें मच्छर ज्यादा निशाना बना सकते हैं.

ब्लड ग्रुप केवल एक संभावित कारण

विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड ग्रुप केवल एक संभावित कारण है. मच्छरों के आकर्षित होने में शरीर की गंध, कार्बन डाइऑक्साइड, तापमान, पसीना, कपड़ों का रंग और आसपास का वातावरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए अगर आपको मच्छर ज्यादा काटते हैं, तो इसका कारण सिर्फ आपका ब्लड ग्रुप नहीं हो सकता.

इसे भी पढ़ें. जूनागढ़ में हादसाः हाईवे पर ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, चार लोगों की मौत, चार घायल

Latest News

हरदीप निज्जर हत्याकांड: भारत की जेल में ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई, FBI के अनुरोध पर ही होगा प्रत्यर्पण

New Delhi: गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई फिलहाल भारतीय जेल में ही रहेगा. कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या...

More Articles Like This