Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप बिगाड़ सकती है चेहरे की खूबसूरती, ऐसे रखें स्किन का ख्याल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Skin Care Tips: इन दिनों देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. दिन के वक्त चिलचिलाती धूप में तो घर से निकलने के बाद ऐसा लग रहा है मानो आग के गोलों के बीच में चल रहे हैं. ऐसे में यदि बहुत आवश्यक ना हो तो धूप में जाने से बचें. लेकिन अगर आपको दोपहर की चिलचिलाती धूप में निकलना मजबूरी है तो घर अपने स्किन का खास ख्याल रखें. वरना गर्मी और तेज धूप के कारण स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं कैसे रखें स्किन का ख्याल…

दरअसल, इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के सीजन में स्किन का ख्याल रखना बेहत जरुरी होता है. क्योंकि तेज धूप के चलते सनबर्न और एलर्जी जैसी स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए आप धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाकर ही जाएं. इससे सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से स्किन का बचाव होगा. साथ ही आपकी स्किन को ठंडक मिले.

कब लगाएं स्किन केयर

बता दें कि इन दिनों हो रही तेज चिलचिलाती धूप, गर्मी, पसीना और धूल-मिट्टी हमारे स्किन को काफी नुकसान हो सकता है. इसलिए आपको सही स्किन केयर नियमित रूप से लगाना चाहिए. स्कीन केयर के अलावा आप अपने चेहरे पर ऐसी चीजेें लगाएं, जिससे स्किन को ठंडक मिले और फ्रेश फील करे. स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए घर से निकलने के 15 से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं. आप प्रतिदिन दो से तीन बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे रखें स्किन का ख्याल-

  • धूप, पॉल्यूशन और पसीने से होने वाले डैमेज से त्वचा और बालों को बचाने के लिए समय-समय पर स्किन क्लींजिंग और हेयर वॉश करते रहें.
  • चेहरे पर मौजूद गंदगी, धूल और तेल को साफ करने के लिए जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करें. दिन में दो से तीन बार चेहरे को साफ करें.
  • आप दिन में 2 से तीन बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
  • रात में सोने से पहले चेहरे को जरूर साफ कर लें. ऐसा करने से आपकी स्किन पर मौजूद प्रदूषण साफ होता है. साथ ही स्किन के पोर्स बंद नहीं होते हैं.
  • आप अपने स्किन पर आप एलोवेरा, खीरा, आलू, चंदन पैक, दही, बर्फ और गुलाब जल जैसी की चीजें भी कई तरीके से लगा सकते हैं.
  • लेकिन ध्यान रखें किसी भी नेचुरल चीज को हफ्ते में एक या दो बार लगाएं, रोजाना इसका उपयोग करना भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है.
  • धूप में निकलके वक्त ऐसे कपड़े पहने चाहिए जो कम्फर्टेबल रहें और धूप से आपका बचाव करें.जो आपकी बॉडी का पसीना सोंख लें.
  • धूप में निकलते समय सिर को टोपी और कपड़े से ढकें. ताकि धूप की किरणों सीधे सिर पर नहीं पड़ेगी
  • दिन में बाहर जाते समय पानी जरूर पीते रहें. इससे हमारे शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों और घरेलू नुस्खों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

T20 World Cup में IND Vs SA के 7 मैच, शानदार रहा टीम इंडिया का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जाना है,...

More Articles Like This