भागदौड़ भरी जिंदगी में चुपचाप महिलाओं को अपना शिकार बना रही है टीबी! तेजी से बढ़ रही यह गंभीर बीमारी

Health Tips: टीबी जैसी गंभीर बीमारी चुपचाप महिलाओं को अपना शिकार बना रही है. महिलाओं में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है. डॉक्टरों का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं. हल्का बुखार, थकान या कमजोरी जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर लोग अक्सर इन्हें इग्नोर कर देते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर या बुखार की दवा लेकर काम चला लेते हैं.

मामूली लक्षण टीबी जैसी गंभीर बीमारी के संकेत

सच तो यह है कि यही मामूली लगने वाले लक्षण कई बार टीबी (Tuberculosis) जैसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि समय रहते इसकी पहचान और सही इलाज शुरू कर दिया जाए तो मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है. इसलिए इन संकेतों को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है.

हवा के जरिए फैलती है टीबी 

डॉक्टरों का कहना है कि टीबी एक संक्रामक बैक्टीरियल बीमारी है, जो हवा के जरिए फैलती है. जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके साथ बैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं और दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि समय पर इलाज मिलने पर यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है लेकिन लापरवाही इसे खतरनाक बना देती है.

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है टीबी 

कुछ स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं में टीबी तेजी से बढ़ रही है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं-पोषण की कमी (कुपोषण), कमजोर इम्यून सिस्टम, घर और काम की दोहरी जिम्मेदारी, समय पर जांच न कराना व भीड़भाड़ वाले वातावरण में रहना आदि. महिलाओं में टीबी सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह प्रजनन अंगों को भी प्रभावित कर सकती है, जिसे Female Genital TB कहा जाता है.

आदत बदलना बेहद जरूरी

टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है. बशर्ते इसे समय रहते पहचान लिया जाए. महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को पीछे रख देती हैं, लेकिन यह आदत बदलना बेहद जरूरी है. अगर किसी महिला में ऐसे लक्षण दिखें, तो देर न करें. जांच कराएं और सही इलाज शुरू करें.

इन अंगों पर पड़ता है असर?

फेलोपियन ट्यूब- गर्भधारण में दिक्कत,

गर्भाशय- पीरियड्स अनियमित,

ओवरी- हार्मोनल असंतुलन,

सर्विक्स- लंबे समय तक छिपा संक्रमण.

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

अगर लंबे समय तक ये संकेत दिखें तो तुरंत जांच कराएं

लगातार हल्का बुखार

रात में ज्यादा पसीना आना और अचानक वजन घटना होना,

भूख कम लगना और पेल्विक दर्द होना,

असामान्य ब्लीडिंग और सफेद पानी (वजाइनल डिस्चार्ज) होना.

क्यों खतरनाक है देरी?

अगर समय पर टीबी का इलाज नहीं किया गया तो यह

शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकती है,

महिलाओं में बांझपन (Infertility) का कारण बन सकती है,

कमजोरी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है.

टीबी के लक्षण दिखें तो सही तरीके से इलाज कराएं,

लंबे समय तक लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें,

पूरा इलाज (6-9 महीने) बिना छोड़े करें,

पौष्टिक आहार लें और इम्यूनिटी मजबूत बनाएं,

साफ-सफाई और वेंटिलेशन का ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें. Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

Latest News

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Coconut water : इस बात में कोई शक नहीं है कि नारियल के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व...

More Articles Like This

Exit mobile version