30+महिलाओं के लिए खास: कम नहीं होती आंखों के नीचे की झुर्रियां..तो अपनाएं ये कुछ घरेलू उपाय..?

Must Read

HealthTips: आंखों के नीचे की झुर्रियां चेहरे की रौनकता को काफी हद तक कम कर देती हैं. महंगे क्रीम्स और ढेरों पैसे ट्रीटमेंट्स पर खर्च करने के बावजूद झुर्रियां नहीं जाती. इसके ज्यादा फायदा नजर नहीं आता है. लेकिन, कुछ घरेलू उपाय करके नेचुरली झुर्रियों को गायब कर सकते हैं. ये नुस्खे न सिर्फ झुर्रियों को हल्का करते हैं, बल्कि त्वचा को हाइड्रेट और यंग भी बनाए रखते हैं.

झुर्रियां कभी आएंगी ही नहीं…!

ऐलोवेरा जेल आंखों के नीचे की झुर्रियों को कम करने में मददगार है. फ्रेश जेल निकालकर आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर लगा रहने दें. यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. 25 की उम्र के बाद तो हर महिला को ऐलोवेरा जेल आंखों के नीचे लगाने चाहिए. झुर्रियां कभी आएंगी ही नहीं. 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर ठंडी खीरे की स्लाइस रखें. यह पफीनेस को कम करता है और स्किन को रिलैक्स करता है. झुर्रियों को धीरे- धीरे कम करता है.

दूध और हल्दी मिलाकर आंखों के नीचे 15 से 20 मिनट तक लगाएं…

ग्रीन टी या ब्लैक टी को 3- 4 मिनट तक उबालें और फिर फ्रिज में ठंडा कर लें. इन्हें आंखों के नीचे रखें. यह पफीनेस और फाइन लाइन्स को कम करने में असरदार है. दूध और हल्दी मिलाकर आंखों के नीचे 15 से 20 मिनट तक लगाएं. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को पोषण देता है और हल्दी झुर्रियों को कम करने में मदद करती है.

दो विटामिन ई कैप्सूल्स का तेल निकालकर आंखों के नीचे मसाज करें…

आंखों के नीचे कुछ बूंदें नारियल या बादाम तेल लगाकर मसाज करें और रातभर छोड़ दें. इसमें मौजूद फैटी एसिड्स नाजुक स्किन को पोषण देते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं. दो विटामिन ई कैप्सूल्स का तेल निकालकर आंखों के नीचे मसाज करें. यह डार्क सर्कल और फाइन लाइन्स को हल्का करता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है.

इसे भी पढ़ें. भगवा पटका ओढ़े नजर आए आसिम मुनीर, जानें किसने और क्यों पहनाई?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This