विटामिन डी की कमी से पाना है छुटकारा, तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Vitamin D : क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ धूप में बैठने से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस विटामिन की कमी से छुटकारा पाने के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए.

आज हम ऐसे कुछ फलों के बारे में जानते हैं, जिन्हें कंज्यूम करके विटामिन डी की कमी को अलविदा कहा जा सकता है. बता दें कि केले और पपीते जैसे फलों में विटामिन डी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है.

इसके साथ ही विटामिन डी की कमी होने पर मशरूम का सेवन करने की सलाह दी जाती है. जानकारी देते हुए बता दें कि मशरूम में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. ऐसे में विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर सहजन यानी मोरिंगा का सेवन भी किया जा सकता है.

बता दें कि इस कमी को दूर करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही खजूर में भी पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. ऐसे में इस विटामिन की कमी से छुटकारा पाने के लिए सूखे खुबानी का सेवन भी किया जा सकता है.

साथ ही इसके बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए विटामिन डी से भरपूर खाने की इन चीजों को सही मात्रा में अपने डाइट में शामिल करें. साथ ही सही तरीके से ही डाइट प्लान का हिस्सा बनाना बनाए. ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, इतना ही नही बल्कि एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें.

इसे भी पढ़ें :- सफेद या लाल कौन सी मूली होती है ज्यादा फायदेमंद, खरीदने से पहले जरूर जान लें

Latest News

‘वो अपराधी नहीं था, शूटर नहीं था’, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफा

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. नेता से लेकर आम...

More Articles Like This

Exit mobile version