Guava : क्या आपको भी यही लगता है कि अमरूद सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर आपको लगता है हां तो, आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए. बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर ये फल आपकी त्वचा पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे अमरूद फेस पैक की रेसिपी के साथ-साथ इसका इस्तेमाल करने के कुछ कमाल के स्किन बेनिफिट्स.
कैसे बनाएं फेस पैक- इसे बनानेके लिए सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह से मसल लीजिए. अब इसे काटकर एक कटोरी में अमरूद का गूदा निकाल लीजिए और इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लीजिए. इसके साथ ही इसमें अमरूद की पत्तियों को भी पीसकर मिलाएं. अब इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है.
यूज करने का तरीका- बता दें कि आपको इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है. इसके साथ ही अगर आप इससे भी अच्छा परिणाम चाहते हैं. तो इस पेस्ट को लगभग 15-20 मिनट तक लगाए रखना है और फिर इसे फेस वॉश कर सकते हैं. आपको बता दें कि आप एक हफ्ते में एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं.
मिलेंगे फायदे ही फायदे- ऐसे में अगर आप अपने चेहरे को पहले से भी ज्यादा चमकदार बनाना चाहते हैं तो, अमरूद से बने इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए. इसके साथ ही इस फेस पैक को यूज करने से मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं. कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :- AI भारत के लिए बड़ा मौका, रोजगार के अवसर बढ़ाने में करेगा मदद: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स