Hair Care: किचन में छिपा है आपके बालों की खूबसूरती का राज, सॉफ्ट एंड शाइनी बालों के लिए ऐसे बनाएं हेयर मास्‍क  

Must Read

Hair Mask: ठंडी के मौसम की शुरुआत हो गई है. वैसे तो ये मौसम ज्‍यादतर लोगों को पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में अपनी बॉडी को कवर करके रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि सर्द हवाओं का असर सीधे स्किन पर पड़ता है. स्किन रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसा ही कुछ बालों के साथ भी है. बालों में रूखापन, डैंड्रफ तमाम तरह की स्‍कैल्‍प प्रॉब्‍लम होती हैं. ऐसे में हर किसी को अपने बालों और स्कैल्प का खास खयाल रखना चाहिए.

वैसे तो हेयर केयर के लिए बाजार से कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन ये हर किसी को सूट नहीं करते. ऐसे में आप अपने बालों के लिए घर पर ही हेयर मास्क (Hair Mask) बना सकते हैं. आपकेकिचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल करके आप हेयरफॉल से छुटकारा पा सकते हैं. इसके अलावा इनका इस्तेमाल करने से आपके बाल खूबसूरत और सॉफ्ट बनेंगे.

केला हेयर मास्‍क

केला पोटैशियम से भरपूर होता है. इसका हेयरमास्‍क बालों को चिकन और मुलायम बनाने में मददगार है. यह हेयर हेल्थ के लिए काफी इफेक्टिव होता है. खासकर कर्ली बालों के लिए इसे बेस्‍ट माना जाता है. इसके लिए आपको सिर्फ एक या दो पके केले लेकर उन्हें मैश करके एक पेस्ट तैयार करना होगा. इसके बाद  पेस्ट को बालों पर 20 मिनट के लिए अप्लॉई करें. फिर इसे शैंपू से धो लें. 

मेयोनेज़ हेयर मास्‍क

एक्‍सपर्ट की मानें तो मेयोनेज को हेयर केयर रूटीन में शामिल करना बेस्‍ट है. यह बालों को मजबूती प्रदान करती है. आप चाहें तो डायरेक्ट भी इसे अप्लॉई कर सकते हैं या फिर हेयर मास्क भी बना सकते हैं. हेयरपैक बनाने के लिए आपको आधा कप मेयोनीज लें औऱ उसमें ऑलिव आयल डाल दें. आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें. हेयर केयर के लिए मेयोनेज का इस्‍तेमाल ज्यादा बेहतर होगा.

नारियल दूध हेयर मास्‍क  

बालों के लिए नारियल का दूध बड़ा गुणकारी माना जाता है, यह हेयर फॉल की समस्या को भी दूर करता है और बालों को मजबूत भी बनाता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को पोषण देते हैं. घर पर ही नारियल का दूध तैयार करें और उसमें शहद डालें. अब इस पैक को बालों पर अप्‍लाई करें. कुछ देर बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें.

 ये भी पढ़ें :- कहीं आप टॉक्सिक फ्रेंड के साथ तो नहीं! ऐसे करें बनावटी और झूठे दोस्‍तों की पहचान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This