पढ़ाई के दौरान बार-बार मन भटकने से है परेशान? आज ही आजमाएं ये साइंटिफिक और असरदार तरीके

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Improve Focus While Studying: अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो पूरी तैयारी और जोश के साथ पढ़ने के लिए हाथ में किताब लेकर बैठते हैं, लेकिन कुछ ही देर में दिमाग ‘नो-सिग्नल’ वाले ज़ोन में चला जाता है. कभी सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन्स ध्यान खींच लेते हैं, तो कभी बैठे-बैठे ही हम ख्यालों की दुनिया की सैर करने लगते हैं. हालांकि ध्यान भटकने की यह समस्या बहुत कॉमन है, लेकिन इसका समाधान आपकी इच्छाशक्ति में नहीं, बल्कि सही तकनीकों में छिपा है.

बता दें कि अगर आप भी इस ‘फोकस हटने’ से परेशान हैं और अपनी पढ़ाई को सुपर-इफेक्टिव बनाना चाहते हैं, तो आज आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कुछ साइंटिफिक और असरदार तरीके, जो न सिर्फ आपके भटकते मन को काबू में लाएंगे, बल्कि आपकी याद रखने की क्षमता को भी बूस्ट करेंगे. तो देर किस बात की चलिए जानते हैं….

25-30 मिनट का बनाएं स्टडी सेशन

दरअसल, साइकोलॉजिकल एसोसिएशन(APA) ने जब मल्टीटास्किंग, ध्यान भटकने और एक समय में एक काम करने के फायदों पर शोध किया और पाया कि दिमाग लगातार कई घंटों तक एक जैसी गतिविधि पर पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता. इसलिए पढ़ाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना ज्यादा फायदेमंद होता है. आप 25 या 30 मिनट तक पूरी एकाग्रता से पढ़ें और फिर 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें. इस दौरान थोड़ा टहलें, पानी पिएं या आंखों को आराम दें. इससे दिमाग तरोताजा रहता है और दोबारा पढ़ाई पर ध्यान लगाना आसान हो जाता है.

मोबाइल को रखें पढ़ाई की जगह से दूर

मोबाइल हर नोटिफिकेशन दिमाग का ध्यान भटकाती है. रिसर्च बताती हैं कि सिर्फ मोबाइल का सामने रखा होना भी एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है. इसलिए पढ़ाई शुरू करने से पहले फोन को साइलेंट मोड पर रखें या दूसरे कमरे में रख दें. यदि ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, तो गैरजरूरी ऐप्स और नोटिफिकेशन बंद कर दें.

एक समय में करें केवल एक ही काम

कई छात्र पढ़ाई के साथ गाने सुनते हैं, चैट करते हैं या बार-बार अलग-अलग विषय बदलते रहते हैं. इसे मल्टीटास्किंग कहा जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे काम की गुणवत्ता और याद रखने की क्षमता दोनों कम हो सकती हैं. इसलिए एक समय में सिर्फ एक विषय पर ध्यान दें और उसी को पूरा करने की कोशिश करें.

 पर्याप्त नींद और सही खानपान लें

इसके अलावा, यदि आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो दिमाग नई जानकारी को सही तरीके से याद नहीं रख पाएगा. ऐसे में हमें रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए. साथ ही फल, हरी सब्जियां, मेवे, बीज और प्रोटीन से भरपूर भोजन लें. पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर भी ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है.

मेडिटेशन और गहरी सांस लेने का करें अभ्यास

वहीं, रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है, साथ ही दिमाग भी शांत रहता है. इससे पढ़ाई के दौरान फोकस बेहतर होता है. यदि मेडिटेशन करना मुश्किल लगता है, तो आंखें बंद करके कुछ मिनट तक केवल अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. यह भी काफी मददगार हो सकता है.
Latest News

इजरायल में 38 साल बाद पहली बार तय समय पर पड़ेंगे वोट, 27 अक्टूबर को होगा नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

Israel Election: इजरायल में आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नेसेट के कानूनी सलाहकार सागिट अफिक...

More Articles Like This