IRCTC Tour Package: एक ही यात्रा में महाकाल, ओंकारेश्वर और राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन, जानिए पूरा पैकेज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IRCTC Tour Package: : धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के शौकीन यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. अगर आप एक ही यात्रा में भगवान महाकाल, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों, ऐतिहासिक किलों और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए शानदार मौका हो सकता है.

IRCTC ने ‘Divine Rajasthan With Ujjain Yatra’ नाम से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किया है. यह यात्रा 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 11 रात 12 दिन तक चलेगी. इस दौरान यात्रियों को ट्रेन, बस और होटल सहित कई सुविधाओं के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी.

21 अक्टूबर से शुरू होगी 12 दिन की धार्मिक यात्रा

IRCTC के इस विशेष टूर पैकेज की शुरुआत 21 अक्टूबर 2026 से होगी. पूरी यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी, जिसमें यात्रियों को ट्रेन के माध्यम से विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक शहरों तक पहुंचाया जाएगा. इसके बाद स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण बसों के जरिए कराया जाएगा. इस यात्रा को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं को एक ही पैकेज में कई प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल सके.

इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग

यह भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन सोलापुर से रवाना होगी. हालांकि यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई अन्य स्टेशनों से भी बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग का विकल्प दिया गया है. यात्री कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम स्टेशनों से भी इस ट्रेन में सफर शुरू कर सकते हैं. इससे महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों को इस यात्रा में शामिल होने में काफी सुविधा मिलेगी.

यात्रा में किन-किन जगहों के होंगे दर्शन?

इस धार्मिक और पर्यटन यात्रा की शुरुआत राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर से होगी. यहां यात्रियों को सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और स्टैच्यू ऑफ बिलीफ का भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद यात्रा अजमेर और पुष्कर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु अजमेर दरगाह, ब्रह्मा मंदिर और पवित्र पुष्कर झील के दर्शन कर सकेंगे. यात्रा के अगले चरण में जोधपुर ले जाया जाएगा, जहां मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन पैलेस देखने का अवसर मिलेगा.

इसके बाद जयपुर में सिटी पैलेस, हवा महल और बिरला मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा. वहीं श्रद्धालुओं को रिंगस स्थित प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन का भी अवसर मिलेगा. यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचेंगे, जहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा भी इस पैकेज का हिस्सा होगी.

जानिए कितना होगा यात्रा का खर्च

IRCTC ने यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस पैकेज को तीन अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध कराया है.

  • इकोनॉमी स्लीपर: 19,900 रुपये प्रति व्यक्ति
  • स्टैंडर्ड थर्ड एसी (3AC): 31,920 रुपये प्रति व्यक्ति
  • कंफर्ट सेकंड एसी (2AC): 41,840 रुपये प्रति व्यक्ति

इसके अलावा 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग रियायती किराया तय किया गया है. वहीं सीमित संख्या में विशेष किराया श्रेणी के तहत लोअर बर्थ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

पैकेज में यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

इस टूर पैकेज में यात्रियों को यात्रा के दौरान कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें ट्रेन से सफर, शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय दर्शनीय स्थलों तक बस से आने-जाने की सुविधा, ट्रैवल इंश्योरेंस, ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था और सभी लागू टैक्स शामिल हैं.

इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों को नॉन-एसी स्लीपर कोच और नॉन-एसी होटल में ठहराया जाएगा. वहीं थर्ड एसी और सेकंड एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए एसी बजट होटल की व्यवस्था रहेगी. 2AC श्रेणी के यात्रियों को स्थानीय भ्रमण के लिए एसी बस उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अन्य श्रेणियों के यात्रियों को नॉन-एसी वाहनों से दर्शनीय स्थलों तक ले जाया जाएगा.

इन सुविधाओं का खर्च पैकेज में शामिल नहीं

हालांकि कुछ खर्च ऐसे भी हैं, जिन्हें यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा. पैकेज में स्मारकों का प्रवेश शुल्क, बोटिंग या अन्य एडवेंचर गतिविधियों का शुल्क, स्थानीय गाइड की फीस, होटल रूम सर्विस, व्यक्तिगत खर्च, मिनरल वाटर, अतिरिक्त भोजन, टिप्स और यात्रा कार्यक्रम में शामिल न की गई अन्य सेवाएं शामिल नहीं हैं.

यदि आप धार्मिक आस्था के साथ राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करना चाहते हैं और साथ ही महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी एक ही यात्रा में करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन पैकेज एक सुविधाजनक और सुनियोजित विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े: मानसून का रौद्र रूप! 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह बाढ़-भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This