Oats Chilla: ओट्स चीला से करें दिन की शुरुआत, भूल जाएंगे बेसन और मूंगदाल चीले का स्‍वाद

Must Read

Oats Chilla Recipe: अगर दिन की शुरुआत हेल्‍दी एंड टेस्‍टी फूड से हो तो फिर क्‍या ही कहनें. हालांकि, सुबह की हड़बड़ी में हमें कई बार यह समझ नहीं आता कि ब्रेकफास्‍ट में ऐसा क्‍या बनाएं जो हेल्‍दी होने के साथ ही स्‍वादिष्‍ट भी हो. कई बार लोग बेसन या मूंगदाल का चीला बनाते है. इसे बनाना भी बेहद आसान होता है. ऐसे में अगर आप भी बेसन और मूंगदाल चीला को खाकर बोर हो गए है तो अब आप ओट्स से तैयार चीला ट्राई कर सकते है. यह हेल्‍दी तो होता ही है, साथ ही इसका स्‍वाद बेहद लाजवाब होता है. इसे बनाना भी मुश्किल नहीं है. ओट्स चीला वजन कम करने में भी मददगार है. तो चलिए जानते हैं ओट्स चीला बनाने की आसान रेसिपी.  

सामग्री
ओट्स चीला बनाने के लिए एक कप ओट्स, दो चम्‍मच सूजी, दो चम्‍मच बेसन, चुटकीभर हल्‍दी, दो चम्‍मच बारीक कटी गाजर, दो चम्‍मच बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, एक हरी मिर्च, थोड़ा सा हींग, स्‍वादा‍नुसार नमक और जरूरत के अनुसार देसी घी (ऑलिव ऑयल ऑप्‍शनल) लें.    

ओट्स चीला बनाने की विधि

स्‍वाद से भरपूर ओट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक हेवी पैन रखें. अब इसमें ओट्स को हल्का ब्राउन होने तक भून लें. भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें. जब ये ठंडा हो जाए तो मिक्सी में डालकर इसे पीस लें. इसके बाद अब एक बाउल लें और उसमें ओट्स पाउडर, बेसन और सूजी डालकर अच्छे से मिला लें.

इसके हरी मिर्च, हींग, धनिया, हल्दी पाउडर, नमक डालें और अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें. अब इसमें गाजर और शिमला मिर्च के छोटे-छोटे टुकड़े डाल लें. फिर पानी या थोडा़ सा दही डालकर घोल बना लें. अब इस तैयार बैटर को 10 मिनट के लिए ढंककर रख दें. नियत समय बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और हल्‍का सा पतला बैटर बना लें.

अब गैस पर एक पैन रखें और इसमें हल्का तेल डालकर गर्म कर लें. इसके बाद पैन में चीले का बैटर किसी बड़े चम्‍मच की मदद से डालें और गोल शेप दें. एक मिनट बाद उसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं. जब दोनों तरफ से चीला पक जाए तो इसे प्‍लेट में निकाल लें. ऐसे ही पूरे मिश्रण का चीला बना लें. अब आप इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This