Paneer Cheese Balls Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीज़ी! घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं कैफे स्टाइल ‘पनीर चीज बॉल्स’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paneer Cheese Balls Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट और क्रिस्पी खाने का मन हो, घर पर छोटी पार्टी हो या बच्चों के लिए टेस्टी नाश्ता बनाना हो, तो पनीर चीज बॉल्स एक बढ़िया विकल्प हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट पनीर के साथ मेल्टेड चीज का स्वाद इन्हें बेहद लजीज बना देता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद कुछ सामान्य सामग्री से ही यह स्नैक तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं पनीर चीज बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी…

पनीर चीज बॉल्स बनाने के लिए सामग्री

  • उबले हुए आलू – 2
  • पनीर – 1 कप
  • मोजारेला चीज – 1/2 कप
  • हरी मिर्च – 1-2
  • शिमला मिर्च – 2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर – 3 चम्मच
  • मैदा – 2 चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
  • हरा धनिया – 2 चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

पनीर चीज बॉल्स बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी शिमला मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  2. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक मिलाएं. साथ ही, बाइंडिंग के लिए एक चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें.
  3. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह एक साथ इकट्ठा कर लें.
  4. अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं. इनके बीच में उंगली से गड्ढा करें और उसमें चीज रखें. इसके बाद चारों तरफ से अच्छी तरह सील करके दोबारा बॉल का आकार दे दें.
  5. अब एक दूसरे बाउल में मैदा, दो चम्मच कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें. हर पनीर चीज बॉल को पहले इस घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स की प्लेट में रखकर चारों तरफ से अच्छी तरह कोट करें.
  6. इसके बाद एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और एक-एक करके चीज बॉल्स को इसमें डालें. आंच को मीडियम ही रखें और पलट-पलटकर बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
  7. जब चीज बॉल्स अच्छी तरह तल जाएं, तो इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  8. गरमा-गरम पनीर चीज बॉल्स को टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़े: LPG Price Today: गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में 14.2 और 19 किलो LPG का रेट

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version