पैरों में तेज पत्ता बांधकर सोने से होता है गजब का फायदा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tej Patta ke fayde: तेज पत्ता घर के रसोई में रखा एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल लोग खाने के अलावा अन्य तरीको से भी करते है. ये छोटा सा पत्ता न सिर्फ खाने में स्वाद और खुशबू को जोड़ने में मदद करता है, बल्कि इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में ही इस पत्ते को हर रात को सोने से पहले पैरों पर बांधने से भी गजब का फायदा होता है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है…

पैरों में तेज पत्ता बांधकर सोने से फायदे

यदि आपके पैरों में दर्द या अकड़न रहती है, दिनभर खड़े रहने के कारण पैर थक जाते हैं, सूजन रहती है, पीठ या घुटनों में दर्द रहता है, जिसके कारण रात में आपको सोने में दिक्कते होती है, तो तेज पत्ता आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपने पैरों पर 2-3 तेज पत्ता बांध लें या मोजे के अंदर रख लें, इससे कुछ ही समय बाद आपको आराम महसूस हो सकता है और इस तरह आप चैन की नींद सो पाएंगे.

कैसे असर दिखाता है ये नुस्खा?

बता दें कि तेज पत्ते में यूजिनॉल और लीनालूल जैसे हीलिंग कंपाउंड होते हैं, जो नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करते हैं. इनमें सूजन कम करने और शरीर को आराम देने वाले गुण पाए जाते हैं. जब आप तेज पत्ते को पैरों पर बांधकर या मोजे में रखकर सोते हैं, तो बॉडी हीट प्रोड्यूस करती है, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपकी बॉडी रिलैक्स महसूस करती है. एक्सपर्ट बताते है कि ऐसा करने से आपको केवल एक हफ्ते के अंदर बेहद अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान 

  • इस नुस्खे को आजमाते समय हमेशा साफ मोजे पहनें.
  • तेज पत्ता अच्छी तरह सूखा हुआ होना चाहिए.
  • पत्तों को पैरों पर बहुत टाइट न बांधें.
  • वहीं, अगर तेज पत्ते की वजह से त्वचा पर खुजली, जलन, लाल निशान या किसी तरह की एलर्जी हो तो तुरंत इसे हटा दें.
Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This